महिला प्रीमियर लीग (Women Premier League) का ऑक्शन खत्म हो चुका है और 5 टीमों ने 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई है। इस नीलामी की खास बात यह रही कि ऑलराउंडर्स पर फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर पैसा लुटाया है। 

Women Premier League. वुमेन प्रीमियर लीग का ऑक्शन पूरा होने के बाद यह बात सामने आ चुकी है कि ऑलराउंडर्स पर जमकर पैसा लुटाया गया है। सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने ऑलराउंडर्स पर तिजारियां खोल दी हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर्स ही ज्यादातर मैच विनर बनती हैं। यहीं कारण है कि महिला प्रीमियर लीग में ऑलराउंडर्स पर बड़ा दांव खेला गया है। आइए जानते हैं कौन सी खिलाड़ी ऑक्शन के बाद एक झटके में करोड़पति बन गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 ऑलराउंडर्स को खरीदा गया

मुंबई में संपन्न हुए महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन नें 5 फ्रेंचाइजी टीमों ने 59.50 करोड़ रुपए खर्च करके कुल 86 खिलाड़ी खरीदे हैं। इनमें से 30 खिलाड़ी विदेशी हैं जबकि बाकी भारतीय महिला प्लेयर्स हैं। सभी 86 खिलाड़ियों में 20 प्लेयर्स ऐसी हैं जिनको 1 करोड़ से ज्यादा की राशि पर खरीदा गया है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन 20 खिलाड़ियों में से 11 प्लेयर्स ऑलराउंडर हैं जो अब करोड़पति बन चुकी हैं।

यह हैं आईपीएल की करोड़पति 11 ऑलराउंडर

  1. एश्ले गॉर्डनर- 3.2 करोड़ गुजरात जियांट्स
  2. नैट सिवर- 3.2 करोड़ मुंबई इंडियंस
  3. दीप्ति शर्मा- 2.6 करोड़ यूपी वॉरियर्स
  4. पूजा वस्त्राकर- 1.9 करोड़ मुंबई इंडियंस
  5. सोफी एक्लेस्टेन- 1.8 करोड़ यूपी वॉरियर्स
  6. हरमनप्रीत कौर- 1.8 करोड़ मुंबई इंडियंस
  7. एलिस पेरी- 1.7 करोड़ आरसीबी
  8. मैरिजन केप- 1.5 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
  9. टाहलिया मैक्ग्रा- 1.4 करोड़ यूपी वॉरियर्स
  10. देविका वैद्य- 1.4 करोड़ यूपी वॉरियर्स
  11. एमिली कर- 1 करोड़ मुंबई इंडियंस

यूपी- मुंबई ने खरीदे ऑलराउंडर्स

यूपी वॉरियर्स की टीम ने 4 ऑलराउंडर्स को टीम में शामिल किया है। इसमें दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टेन, टाहलिया मैक्ग्रा और देविका वैद्य का नाम शामिल है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी 4 ऑलराउंडर्स पर दांव लगाया है। मुंबई की टीम ने नैट सिवर, पूजा वस्त्राकर, हरमनप्रीत कौर और एमिली कर को खरीदा है। वहीं गुजरात जियांट्स ने एश्ले गॉर्डनर जैसे ऑलराउंडर पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया और 3.2 करोड़ में उन्हें टीम का हिस्सा बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी मैरिजन केप पर दांव लगाया है जबिक आरसीबी ने एलिस पेरी को अपनी टीम में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup: भारत की चुलबुली लड़की जिसके 8 चौके पाकिस्तान पर पड़े भारी, जानें कितनी है जेमिमा की नेटवर्थ- PHOTOS