Biggest Cricket Issues 2025: साल 2025 क्रिकेट के लिए जितना यादगार रहा, उतना ही विवादों से भी भरा रहा। इस Year-Ender रिपोर्ट में जानें 2025 की 5 सबसे बड़ी क्रिकेट कंट्रोवर्सी...

2025 Cricket Controversies: साल 2025 क्रिकेट के लिए जितना यादगार रहा उतना ही विवादों के लिए भी जाना गया। क्रिकेट के मैदान पर और बाहर कई ऐसे विवाद हुए जिन्हें इस साल सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी में शामिल किया गया है। आइए आज हम आपको बताते हैं भारत-पाकिस्तान नो हैंडशेक विवाद से लेकर एशिया कप ट्रॉफी तक इस साल स्पोर्ट्स फील्ड में क्या बड़ी कंट्रोवर्सी हुई...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल 2025 की 5 क्रिकेट कंट्रोवर्सी

भारत पाकिस्तान नो हैंडशेक विवाद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार मुकाबला हुआ, लेकिन इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी खेल भावना नहीं दिखाई और आगे भी कई सीरीज में उनसे हाथ नहीं मिलाया।

और पढ़ें- Under-19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी का फिर गरजा बल्ला, सिर्फ इतने गेंदों पर ठोका शतक

भारत की जीत से बौखलाया पाकिस्तान

एशिया कप के सुपर 4 मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस राउफ और साहिबजादा फरहान ने मैच के दौरान विवादित इशारा किया। फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद बंदूक चलाने जैसा इशारा किया। वहीं, हारिस रउफ ने भारत की एयर स्ट्राइक पर निशाना साधते हुए जेट डाउन का इशारा करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों का मजाक उड़ाया, जिसके बाद उन पर आईसीसी ने कार्रवाई भी की।

साउथ अफ्रीका के कोच का विवादित बयान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने कहा था कि हम चाहते हैं कि भारत ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर बिताए और हम उसे गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर दें। उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी, जिसके बाद उन्हें खुद सफाई देनी पड़ी थी।

एशिया कप ट्रॉफी विवाद

क्रिकेट के इतिहास में ऐसा विवाद पहली बार हुआ। भारत ने एशिया कप फाइनल का खिताब जीता, लेकिन एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारत की ट्रॉफी लेकर भाग गए। दरअसल, भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिससे बौखलाए एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारत की ट्रॉफी लेकर चले गए।

ये भी पढ़ें- 2025 में शादी के बंधन में बंधे ये 5 खिलाड़ी, एक की नहीं उठ पाई डोली

रोहित शर्मा विराट कोहली संन्यास विवाद

इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया, जिसके बाद बहस छिड़ गई और कहा जा रहा था कि दोनों ने बीसीसीआई और हेड कोच के दबाव में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। गौतम गंभीर और विराट के बीच भी कई टकराव की खबरें सामने आई थी।