पहले खबरें थीं कि अभिषेक शर्मा कप्तान बन सकते हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने सबको चौंकाते हुए ईशान किशन को टीम की कमान सौंप दी. युवराज सिंह इसी फैसले से नाराज़ हैं और उन्होंने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं.

मुंबई: IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने खुलकर अपनी नाराज़गी जताई है। मामला पैट कमिंस के चोटिल होने के बाद उनकी जगह ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाने से जुड़ा है। युवराज इस बात से खफा हैं कि उनके शिष्य अभिषेक शर्मा को यह ज़िम्मेदारी नहीं दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्पोर्ट्स तक को दिए एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा, "अभिषेक शर्मा पिछले 7-8 साल से हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। उसने टीम के लिए अपना दिल और जान लगा दी है और शानदार प्रदर्शन किया है। उसके पास घरेलू क्रिकेट में पंजाब की कप्तानी करने का अनुभव भी है। इसके बावजूद, कमिंस की गैरमौजूदगी में उसे कप्तान नहीं बनाया गया।"

पहले मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि अभिषेक को कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन सनराइजर्स ने अचानक ईशान किशन को कप्तान घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक को उप-कप्तान बनाया गया। आपको बता दें कि ईशान किशन पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और 2025 की IPL नीलामी में हैदराबाद की टीम में शामिल हुए। हालांकि, किशन की कप्तानी में भी हैदराबाद अपना पहला मैच बेंगलुरु से हार गई थी।

Scroll to load tweet…

इसी पॉडकास्ट में युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह की विवादित टिप्पणियों के लिए पूर्व भारतीय कप्तानों एम।एस। धोनी और कपिल देव से सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। योगराज सिंह सालों से धोनी और कपिल देव की आलोचना करते रहे हैं। युवराज ने कहा, "मुझे कपिल देव जी और एम।एस। धोनी से माफी मांगनी है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या पिता की ऐसी बातों से उन्हें दुख होता है, तो युवराज ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से सीधे कहा है, ‘पापा, यह सही नहीं है।’