- Home
- Sports
- Cricket
- गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही बाहर हुए ये 5 स्टार खिलाड़ी, 2 साल से नहीं मिला टीम में मौका
गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही बाहर हुए ये 5 स्टार खिलाड़ी, 2 साल से नहीं मिला टीम में मौका
Indian Cricket Politics: एशिया कप 2025 के लिए श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को ना चुनने पर सिलेक्टर और हेड कोच गौतम गंभीर को आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है, लेकिन सिर्फ श्रेयस अय्यर ही नहीं बल्कि कुछ और खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस पॉलिटिक्स का शिकार हुए हैं

युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के एक शानदार लेग स्पिनर हैं, जो काउंटी क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। अब तक 80 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 96 विकेट है। आईपीएल के इस सीजन में भी उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं। इसके बावजूद उन्हें टी20 इंटरनेशनल में कम बैक करने का मौका नहीं मिल रहा है।

भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम का एक जाना-माना नाम है, जिन्हें लंबे समय से टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी मौका नहीं मिला है। आखिरी बार भुवनेश्वर कुमार ने 21 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, तब से वो टीम से बाहर है। इस साल आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 14 विकेट अपने नाम किए थे।
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी पिछले 2 साल से भारतीय टीम के हर फॉर्मेट से बाहर है। इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए 9 मैच में उन्होंने 6 विकेट लिए थे। मोहम्मद शमी को आखिरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में देखा गया था।
और पढे़ं- क्रिकेट के अलावा जानें कहां-कहां से पैसा कूटते हैं मोहम्मद शमी?
ऋतुराज गायकवाड
ऋतुराज गायकवाड भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है। उन्हें हर फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी की थी। अब तक उन्होंने 23 टी20 इंटरनेशनल में 633 रन बनाए हैं।
श्रेयस अय्यर
इस लिस्ट में जो सबसे बड़ा नाम है वो श्रेयस अय्यर का है, जिन्हें 2023 के बाद से टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2023 में खेला था। इस साल आईपीएल 2025 में 604 रन बनाने के बावजूद उन्हें एशिया कप 2025 में जगह नहीं मिली है।





