Yuzi Chahal Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने युजवेंद्र चहल को मुश्किल में डाल दिया है, जिसमें वे हैदराबाद की यात्रा के दौरान फ्लाइट के अंदर कथित तौर पर वेप पीते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो खुद पंजाब किंग्स ने पोस्ट किया था, जिसे विवाद बढ़ता देख बाद में डिलीट कर दिया गया। इसके लिए चहल पर एक्शन भी लिया जा सकता है।

Yuzvendra Chahal Vaping Controversy: आईपीएल के मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाने वाले युजवेंद्र चहल अब खुद एक बड़ी मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चहल हवाई जहाज (फ्लाइट) के अंदर बैठकर ई-सिगरेट (Vape) पी रहे थे। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में चहल को इसे कैमरे से छिपाने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्रिकेट जगत में हंगामा खड़ा हो गया है।

पंजाब किंग्स से भी हुई बड़ी चूक

खबरों की मानें तो यह वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद चहल की टीम पंजाब किंग्स ने शेयर किया था। टीम ने सफर का एक मस्ती भरा वीडियो डाला था, जिसमें गलती से यह हिस्सा भी चला गया। जैसे ही फैंस की नजर इस पर पड़ी और बवाल शुरू हुआ, टीम ने तुरंत वीडियो डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और क्लिप हर जगह वायरल हो गई।

Scroll to load tweet…

क्या चहल पर लग सकता है बैन?

हवाई जहाज में सिगरेट या ई-सिगरेट पीना कोई छोटी बात नहीं है। यह कानूनन अपराध है, क्योंकि इससे फ्लाइट में आग लगने का खतरा होता है और सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। अगर मामला गंभीर हुआ, तो चहल को 'नो फ्लाई लिस्ट' में डाला जा सकता है। इसका मतलब है कि उन पर कुछ समय या हमेशा के लिए हवाई यात्रा करने पर रोक लग सकती है।

रियान पराग भी फंस चुके हैं?

अभी कुछ दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग भी ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पकड़े गए थे। तब BCCI ने उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया था। अब फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या बीसीसीआई चहल पर उससे भी बड़ा एक्शन लेगा, क्योंकि यह मामला स्टेडियम का नहीं, बल्कि हाई-सिक्योरिटी वाली फ्लाइट का है।

चहल के वादे की खुली पोल

IPL 2026 शुरू होने से पहले चहल ने बड़े गर्व से कहा था कि उन्होंने पिछले 6 महीने से शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। उन्होंने कहा था कि वे युवाओं के लिए एक मिसाल बनना चाहते हैं। लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनके दावों पर सवाल उठा रहे हैं। भारत में वैसे भी 2019 से ई-सिगरेट पूरी तरह बैन है, ऐसे में एक बड़े खिलाड़ी का ऐसा करना कानून और खेल दोनों के खिलाफ है।