एक तरफ भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों से सभी को बड़ा झटका लगा है। तो दूसरी ओर कपल ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिससे सभी फैंस का दिल खुश हो गया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) और भारतीय टेनिस स्टार और 6 ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा (Sania Mirza) इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर खूब चर्चा में है। कहा जा रहा है कि एक पाकिस्तानी एक्टर और मॉडल से करीबी के चलते शोएब और सानिया का तलाक होने वाला है। जिससे उनके लाखों फैंस निराश हो गए, क्योंकि दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन फैंस की उत्सुकता एक बार फिर बढ़ गई है, क्योंकि तलाक के अफवाहों के बीच सानिया और शोएब ने सबको चौंका दिया और बताया कि दोनों एक साथ जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

द मिर्जा मलिक शो
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जल्द ही उर्दू फ्लिक्स के लिए एक टॉक शो करने वाले हैं। जिससे यह दोनों साथ में होस्ट करेंगे। उर्दू फ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के शो का पोस्टर भी शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया है 'द मिर्जा मलिक शो (The Mirza and Malik show) बहुत जल्द उर्दू फ्लिक्स पर नजर आएगा।' तलाक की खबरों के बीच दोनों के इस शो के पोस्टर के रिलीज होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है और मिर्जा और मलिक को साथ देखने के लिए काफी बेताब है। तो दूसरी ओर लोग इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि 'पब्लिसिटी स्टंट था तलाक का।' वहीं, एक यूजर ने लिखा कि 'बहुत अच्छा लगा दिल खुश हो गया कि यह साथ है।' कुछ फैंस तो कह रहे हैं कि 'अल्लाह इस जोड़ी को सलामत रखें।' तो कोई इसे शो से पहले के हथकंडे भी बता रहा है।

View post on Instagram

क्या बोली सानिया 
अपने आने वाले द मिर्जा मलिक शो को लेकर सानिया मिर्जा ने कहा कि उन्हें साथ में नई चीजें करना बहुत पसंद है। जैसे कि यह शो उन्हें मिला इसके लिए वह काफी एक्साइटेड है। उन्होंने कहा कि मुझे और शोएब को चुनौतियां बहुत पसंद है। खेल से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हमारा एक साथ आना फैंस को भी पसंद आएगा। बता दें कि पाकिस्तान की न्यूज चैनल जियो न्यूज के सूत्र के मुताबिक सानिया और शोएब तलाक की सारी कार्रवाई पूरी कर चुके और जल्द ही घोषणा करेंगे। बता दें कि दोनों की शादी को लगभग 12 साल हो चुके हैं और दोनों का एक बेटा भी है।

और पढ़ें: शोएब मलिक से पहले इन लड़कों संग थी सानिया मिर्जा के अफेयर की खबर, एक तो बॉलीवुड के सुपर स्टार हैं

मॉडल के चक्कर में हुआ सानिया मिर्जा और शोएब का तलाक! दोस्त ने किया दंग करने वाला दावा