Kho-Kho World Cup 2025 timing: 13 जनवरी 2025 यानी आज से खो खो विश्व कप 2025 का आगाज होने जा रहा है। भारत का पहला मुकाबला नेपाल के साथ होगा। आईए जानते हैं कि कब और किस चैनल पर आप इसे देख सकते हैं। 

Kho -Kho World Cup 2025: खो-खो विश्व कप 2025 का आगाज आज यानी 13 जनवरी से होने जा रहा है। भारत खुद इस बड़े इवेंट की मेजबानी कर रहा है। या पहला मौका है, जब इस खेल को पहली बार विश्व स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला सहित कुल 23 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका समापन 19 जनवरी को होगा और सारे मुकाबला इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली व नोएडा इनडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत कहां पहला मुकाबला नेपाल के साथ होने वाला है। इसके लिए भारतीय पुरुष टीम पूरी तरह तैयार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुरुष भारतीय टीम को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। जिसमें नेपाल, भूटान, पेरू और ब्राजील की टीमें मौजूद हैं। वहीं, महिला टीम की बात करें तो उसमें भारत ए ग्रुप में है। उसके साथ-साथ मलेशिया, ईरान और कोरिया को इस ग्रुप में रखा गया है। सभी टीम में एक दूसरे से ग्रुप स्टेज की मैच खेलेंगे। उसके बाद 17 जनवरी को क्वार्टर फाइनल, 18 जनवरी को सेमीफाइनल और 19 को फाइनल मुकाबला होगा।

पुरुष और महिला टीम का हो चुका है ऐलान

इस वर्ल्ड कप के लिए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पुरुष और महिला को मिलाकर 15-15 सदस्यों की टीम चुनी है। पुरुष टीम से प्रतीक बैकर को कप्तान बनाया गया है, तो वहीं महिला टीम की कमान प्रियंका इंगले के हाथों में है। प्रतीक और प्रियंका दोनों को इस खेल का काफी ज्यादा अनुभव है। उन्होंने कई बड़े मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके भी दिखाया है।

Scroll to load tweet…

Kho-Kho 2025: विमेंस कोच मुन्नी जून ने खोले राज, क्या है टीम इंडिया की तैयारी?

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?

खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा। टीवी में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

कब शुरू होगा मुकाबला?

पहली बार भारत में खो-खो विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय पुरुष टीम के सभी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:15 से शुरू होंगे। वहीं, महिला टीम का सभी ग्रुप स्टेज मैच शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

Scroll to load tweet…

खो-खो विश्व कप के लिए पुरुष और महिला भारतीय टीम

पुरुष टीम: प्रतीक वायकर (कप्तान), सुयश गर्गाटे, रामजी कश्यप, प्रभानी साबर, शिव पोटीर रेड्डी, मेहुल सचिन भार्ग, आदित्य गणपुले, गौतम एमके, आकाश कुमार, निखिल बी, सुब्रमणि वी, सुमन बर्मन, एस रोकसन सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी: अक्षय बांगरे, विष्णुनाथ जानकीराम, राजवर्धन शंकर पाटील।

महिला टीम: प्रियंका इंगले (कप्तान), रेशमा राठौड़, सुभाश्री सिंह, अश्विनी शिंदे, भीलर देवजीभाई, नीता देवी, निर्मला भाटी, अंशु कुमारी, चैत्रा आर, वैष्णवी बजरंग, नसीरीन शेख, नाजिया बीवी, मीनू, मोनिका। स्टैंडबाय खिलाड़ी: ऋतिका सिलोरिया, प्रियंका भोपी, संपदा मोरे।

यह भी पढ़ें: Kho-Kho 2025: भारतीय महिला कप्तान प्रियंका इंगले के हौसले हैं बुलंद, देखें VIDEO