खो खो वर्ल्ड कप 2025 में इंडिया मेंस टीम ने फाइनल मुकाबले में नेपाल को 54-36 हराकर पहला विश्व कप अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के सामने नेपाल की टीम ने फाइनल मैच में घुटने टेक दिए। 

Kho Kho World Cup 2025: खो खो वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय मेंस टीम ने नेपाल को 54-36 से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। विमेंस टीम के बाद मेंस ने भी शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन करके दिखाया ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक एक भी मैच नहीं हारी। फाइनल मैच में महिलाओं के बाद पुरुषों ने भी नेपाल को पूरी तरह से घुटने पर ला दिया और भारत का झंडा गर्व के साथ ऊंचा कर दिया। विमेंस के बाद अब प्रतीक वायकर की अगुवाई वाली भारतीय मेंस टीम ने भी इस खेल में इतिहास रच दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडियन मेंस टीम और नेपाल के टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के स्कोर कार्ड पर एक नजर डालें, तो शुरुआत से ही टीम इंडिया के अटैकरों ने नेपाल के डिफेंडरों के सामने धमाकेदार प्रदर्शन किया। नेपाल टीम के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले डिफेंड करने का फैसला किया, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया और पहले टर्न में प्रतीक के उड़ते अटैकरों ने नेपाल के डिफेंडरों को पैर जमाने का मौका नहीं देते हुए 26 अंक प्राप्त कर लिए। वहीं, नेपाल के अटैकरों एक भी ड्रीम रन से प्वाइंट्स हासिल नहीं किए। भारतीय टीम ने नेपाल के 4 बैच को आउट किया।

Scroll to load tweet…

दूसरे टर्न में भारत ने बनाया नेपाल पर बढ़त

दूसरे टर्न में डिफेंड करने उतरी टीम इंडिया के डिफेंडरों ने नेपाल के अटैकरो को जमकर दौड़ाया। हालांकि, डिफेंड करते हुए एक भी अंक हासिल नहीं किए। भारत ने भी दूसरे टर्न में डिफेंड से ड्रीम रन के जरिए एक भी अंक नहीं लिया। वहीं, नेपाल ने अटैकरों ने 18 अंक हासिल किए। तीसरे टर्न में अटैक करते हुए प्रतीक वायकर की टीम ने फिर कमाल किया और नेपाल को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया और 28 अंक बटोरे। वहीं, नेपाल ने डिफेंड में कोई पॉइंट्स नहीं लिया।

Scroll to load tweet…

खो खो वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनीं टीम इंडिया, फाइनल में नेपाल का किया सफाया

नेपाल को भारत ने नहीं दिया वापसी करने का मौका

चौथा टर्न में भी भारतीय महिला टीम ने नेपाल के अटैकरों को ज्यादा हावी नहीं होने दिया और डिफेंड करते हुए जबरदस्त खेल दिखाया। इस टर्न में भारतीय विमेंस खिलाड़ियों ने पूरी तरह से नेपाल की टीम को मैच से बाहर कर दिया। अंत में यह मुकाबला के स्कोर 54-36 पर खत्म हुआ।

फाइनल में भारतीय मेंस टीम का भी दमदार प्रदर्शन

फाइनल मैच में भी टीम इंडिया ने वही किया, जो पहले मैच से ही करते आए थे। पूरे मैच के दौरान कहीं भी नेपाल को वापसी करने का मौका नहीं दिया और विश्व खिताब अपने नाम किया। प्रत्येक मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना भरपूर जोर लगाया। लगातार 7 मुकाबले जीतकर भारत ने खो खो वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी उठाई है। 

यह भी पढ़ें: खो खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंचा भारत, साउथ अफ्रीका को 62-42 से रौंदा