1948 ओलंपिक साइकिलिंग चैंपियन फ्रांस के जैक्स डुपोंट का सोमवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी। 

पेरिस: लंदन ओलंपिक 1948 के स्वर्ण पदक विजेता फ्रांस के साइकिलिस्ट जाक ड्यूपोंट का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के गांव लेजात सुर लेजे में ड्यूपोंट का जन्म हुआ था और यहीं उनका निधन हुआ। उन्होंने 11 अगस्त 1948 को हर्ने हिल वेलोड्रोम में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1954 में जीता फ्रेंच चैंपियनशिप 

तब 20 साल के ड्यूपोंट ने 1000 मीटर टाइम ट्रायल के फाइनल में बेल्जियम के पियरे निहांत को एक सेकंड के अंतर से पछाड़कर खिताब जीता था। निहंत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था, जबकि ब्रिटान टॉमी गॉडविन ने कांस्य पदक हासिल किया था। ड्यूपोंट ने पेशेवर बनने के बाद 1954 में फ्रेंच चैंपियनशिप जीता। जैक्स डुपोंट ने 11 अगस्त 1948 को हर्ने हिल वेलोड्रोम में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)