सानिया मिर्जा ने 36 साल की उम्र में खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। दुबई में आयोजित हो रहा WTA 1000 उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। उन्होंने 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। 

नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने 36 साल की उम्र में खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। वह 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। शनिवार को उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने संन्यास का ऐलान किया और कहा कि अगले महीने दुबई में आयोजित हो रहा WTA 1000 इवेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सानिया मिर्जा की गिनती भारत की सबसे महान महिला टेनिस खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने छह ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीते हैं। वह इस महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने अंतिम प्रमुख मुकाबले में हिस्सा लेंगी। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल का ताज हासिल किया था।

सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को इंटरव्यू में बताया, "मैं WTA फाइनल के ठीक बाद रुकने वाली थी। हम WTA फाइनल में जगह बनाने जा रहे थे, लेकिन यू.एस. ओपन से ठीक पहले मेरी कोहनी में चोट लग गई थी। इसलिए मुझे हर चीज से हाथ खींचना पड़ा। मुझे अपनी शर्तों पर काम करना पसंद है। मैं चोट से मजबूर नहीं होना चाहती थी। इसलिए मैं ट्रेनिंग ले रही हूं।" दरअसल, सानिया इंजरी से जूझ रहीं थीं। उन्होंने 2022 सीजन के अंत में संन्यास लेने की योजना बनाई थी, लेकिन अगस्त में कोहनी की चोट ने उन्हें यू.एस. ओपन से बाहर कर दिया था।

यह भी पढ़ें- FIH hockey World Cup: सीएम नवीन पटनायक ने किया बड़ा ऐलान, विश्व कप जीतने पर हर खिलाड़ी को मिलेगा 1cr. इनाम

WTA सिंगल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं सानिया मिर्जा 
सानिया मिर्जा WTA सिंगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं थीं। उन्होंने 2005 में हैदराबाद में यह इवेंट जीता थी। इसके बाद 2007 तक वह टॉप 30 में पहुंच गईं थीं। वर्ल्ड नंबर 27 उनके करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग है। कलाई की चोट के बाद सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ युगल साझेदारी की थी। दोनों ने 14 खिताब जीते, जिसमें विंबलडन, यूएस और ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल हैं। सानिया संयुक्त अरब अमीरात में खेल को अलविदा कहने से पहले 16 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ खेलेंगी।

यह भी पढ़ें- मम्मी अनुष्का ने जोड़े हाथ तो पलटकर देखती रही बेटी, पापा विराट के साथ वृंदावन पहुंची नन्ही वामिका-PHOTOS