MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • कौन हैं अजया बाबू वलूरी? पिता की विरासत को आगे बढ़ाकर जीता CWG 2026 सिल्वर

कौन हैं अजया बाबू वलूरी? पिता की विरासत को आगे बढ़ाकर जीता CWG 2026 सिल्वर

Who is Ajaya Babu Valuri: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा वेटलिफ्टर अजया बाबू वलूरी ने पुरुषों की 79 किलोग्राम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए उनके संघर्ष, परिवार और शानदार सफर की पूरी कहानी।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 28 2026, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
वेटलिफ्टिंग में अजया बाबू ने दिलाई भारत को सिल्वर
Image Credit : Instagram

वेटलिफ्टिंग में अजया बाबू ने दिलाई भारत को सिल्वर

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अजया बाबू वलूरी ने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 149 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 181 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड मेडल उनसे सिर्फ 1 किलोग्राम दूर रह गया, लेकिन उनके प्रदर्शन ने पूरे देश का दिल जीत लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कौन हैं अजया बाबू वलूरी?
Image Credit : Instagram

कौन हैं अजया बाबू वलूरी?

अजया बाबू वलूरी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कोंडावेलागडा गांव के रहने वाले हैं। यह गांव वेटलिफ्टिंग के लिए पूरे देश में मशहूर है। इसी गांव से अब तक 33 वेटलिफ्टर निकल चुके हैं, जिनमें 22 खिलाड़ियों ने नेशनल और 13 खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। यही वजह है कि इस गांव को 'वेटलिफ्टर्स की धरती' भी कहा जाता है।

और पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा- जानें किन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

35
पिता से मिली प्रेरणा
Image Credit : Instagram

पिता से मिली प्रेरणा

अजया बाबू के पिता वलूरी श्रीनिवास राव भी इंटरनेशनल वेटलिफ्टर रह चुके हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। पिता की उपलब्धि से प्रेरित होकर अजया ने साल 2015 में वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग शुरू की। उनके पहले कोच भी उनके पिता ही थे। आज अजया ने अपने पिता के ब्रॉन्ज मेडल से एक कदम आगे बढ़ते हुए सिल्वर जीतकर परिवार का सपना पूरा किया।

45
ऐसे शुरू हुआ अजया बाबू का करियर
Image Credit : Instagram

ऐसे शुरू हुआ अजया बाबू का करियर

अजया बाबू को पहली बड़ी पहचान खेलो इंडिया गेम्स 2023 में मिली। उन्होंने अपनी कैटेगरी में नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिला। साल 2024 में उन्होंने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीते। इसी साल एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

55
अहमदाबाद से ग्लासगो तक का सफर
Image Credit : Instagram

अहमदाबाद से ग्लासगो तक का सफर

साल 2025 में अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अजया बाबू ने 335 किलोग्राम वजन उठाकर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। इसी प्रदर्शन के दम पर उनका चयन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए हुआ। अब ग्लासगो में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह भारत के भविष्य के सबसे बड़े वेटलिफ्टरों में शामिल हैं।

अजया बाबू वलूरी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. अजया बाबू वलूरी कौन हैं?

अजया बाबू वलूरी आंध्र प्रदेश के युवा भारतीय वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 79 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।

2. अजया बाबू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कितना वजन उठाया?

उन्होंने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें 149 किलोग्राम स्नैच और 181 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क शामिल था।

3. अजया बाबू को वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा किससे मिली?

उन्हें वेटलिफ्टिंग की प्रेरणा उनके पिता वलूरी श्रीनिवास राव से मिली, जो स्वयं भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं केया बनर्जी जिन्हें लोगों ने किया सेक्शुलाइज, कैसे बनीं आपत्तिजनक कमेंट्स का शिकार
Recommended image2
India Pakistan Women Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटा, फिर इरफान पठान ने पूछा- ‘आज संडे है क्या?’
Recommended image3
UP T20 League: रिंकू सिंह की टीम का फिर जलवा, नोएडा को रौंदकर लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री
Recommended image4
Pakistan Cricketer: क्रिकेट में कोई इतना छोटा तो कोई 7 फीट से भी लंबा! इन दो खिलाड़ियों की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
Recommended image5
India Women Asia Cup: हॉन्ग-कॉन्ग को 137 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से महामुकाबला!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved