Virat Kohli Anushka Sharma : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL जश्न की सबसे ज्यादा वायरल होने वाली तस्वीर कौन सी है?  IPL ट्रॉफी से ज्यादा चर्चा में क्यों है विराट की ये तस्वीर? RCB की जीत के बाद वायरल हुई तस्वीर, आखिर क्या है इसकी कहानी?

अहमदाबाद (गुजरात): कहते हैं कि जब अपने साथ हों तो कामयाबी का मज़ा दोगुना हो जाता है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत के बाद कुछ ऐसा ही कर दिखाया। पूरे IPL सीजन में अनुष्का शर्मा स्टैंड्स से अपने पति विराट और RCB के लिए चीयर करती नजर आईं, और जब विराट कोहली ने ट्रॉफी उठाई, तो उनकी खुशी देखने लायक थी।अनुष्का पूरे टूर्नामेंट में विराट के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनी रहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम पर विराट अनुष्का का जश्न

  • रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया. इस जीत का जश्न मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक देखने को मिला।
  •  अनुष्का ने न सिर्फ RCB के जीत वाले पोस्ट्स को इंस्टाग्राम पर लाइक किया, बल्कि विराट के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर भी शेयर की, जो उस यादगार रात का एक खास पल था।



हाथ में IPL ट्रॉफी और माथे पर किस…

  • इस फोटो में अनुष्का, विराट के माथे पर किस करती दिख रही हैं और दोनों ने मिलकर ट्रॉफी पकड़ी हुई है. कैप्शन में उन्होंने एक फिंगर्स-क्रॉस्ड, एक रेड हार्ट और एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी डाली।
  •  विराट की एक और फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की, जिसमें विराट कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े हैं. उनकी टी-शर्ट पर लिखा था, "One felt nice, we did it twice." (यानी, एक बार अच्छा लगा, हमने इसे दो बार किया).


  • पत्नी के इस प्यारे जेस्चर पर विराट ने भी कमेंट में एक रेड हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया।