Asian Games 2026 Day 2: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी शूटिंग, MMA, टेबल टेनिस, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग में उतरेंगे। आइए जानें भारत का पूरा शेड्यूल...

India Asian Games Schedule: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पहले दिन दो सिल्वर मेडल के साथ शानदार शुरुआत की। अब सोमवार, 21 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में मैदान पर उतरेंगे। दूसरे दिन भारत की नजर शूटिंग, MMA, टेबल टेनिस, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे बड़े इवेंट्स पर होगी। भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

शूटिंग में भारत को मेडल की उम्मीद

  • शूटिंग में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा भारत के लिए काफी अहम होगी। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में हिस्सा लेंगे।
  • अगर भारतीय निशानेबाज इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं, तो वे सुबह 9 बजे फाइनल में उतरेंगे। इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में भी भारतीय निशानेबाज चुनौती पेश करेंगे।

MMA में सुचिका के पास फाइनल में पहुंचने का मौका

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स यानी MMA में सुचिका तरियाल महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ उतरेंगी। सुचिका क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीतकर भारत का मेडल पहले ही पक्का कर चुकी हैं। अब उनकी नजर सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। अगर वह फाइनल में पहुंचती हैं तो उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा।

और पढे़ं- Asian Games 2026: पूरी दुनिया में छा गई ये तिकड़ी, भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास

टेबल टेनिस में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 में टेबल टेनिस में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दूसरे दिन का बड़ा आकर्षण होगा। महिला और पुरुष, दोनों वर्गों में भारतीय टीमें पाकिस्तान का सामना करेंगी। भारतीय महिला टीम सुबह 6:15 बजे पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप एफ मुकाबले में उतरेगी। वहीं, पुरुष टीम शाम 3:30 बजे पाकिस्तान से भिड़ेगी।

हॉकी और कबड्डी में भी भारतीय टीम का मुकाबला

  • महिला हॉकी टीम पूल बी के मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। वहीं, भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ग्रुप ए में जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
  • महिला कबड्डी टीम शाम को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम पहले राउंड में बांग्लादेश का सामना करेगी।
  • बॉक्सिंग में सुमित पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में बुंजोंग सिंसिरी के खिलाफ उतरेंगे।

21 सितंबर को भारत के प्रमुख मुकाबले

सुबह 6:15 बजे: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल- हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल

सुबह 6:15 बजे: महिला टेबल टेनिस- भारत बनाम पाकिस्तान

सुबह 8:00 बजे: MMA- सुचिका तरियाल का सेमीफाइनल

सुबह 9:00 बजे: 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

सुबह 9:30 बजे: महिला हॉकी- भारत बनाम इंडोनेशिया

सुबह 9:45 बजे: पुरुष कबड्डी- भारत बनाम जापान

सुबह 11:30 बजे: पुरुष बैडमिंटन- भारत बनाम बांग्लादेश

दोपहर 2:45 बजे: बॉक्सिंग- सुमित का मुकाबला

शाम 3:30 बजे: पुरुष टेबल टेनिस- भारत बनाम पाकिस्तान

शाम 4:15 बजे: महिला कबड्डी- भारत बनाम बांग्लादेश

एशियन गेम्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत किन खेलों में उतरेगा?

भारत शूटिंग, MMA, टेबल टेनिस, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग समेत कई खेलों में हिस्सा लेगा।

2. 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला किन खेलों में होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीम इवेंट में मुकाबला होगा।

3. MMA में भारत की ओर से कौन खेलेगा?

सुचिका तरियाल महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।