Asian Games 2026 में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।

Asian Games 2026 Complete Medal Tally: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत भारत कुल 85 मेडल जीतने में कामयाब रहा। 19 सितंबर से शुरू हुए इस आयोजन में भारतीय खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इस तरह खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस के बलबूते भारत एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। बता दें कि 4 अक्टूबर को एशियन गेम्स का समापन हुआ।

इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में कई महत्वपूर्ण पदक जोड़े। खास तौर पर तीरंदाजी, गोल्फ, क्रिकेट और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। आइए जानते हैं एशियन गेम्स 2026 में भारत के किन-किन खिलाड़ियों ने कौन-से पदक जीते।

गोल्ड मेडल — 21

1- चिकिथा तनीपारही और साहिल जाधव - तीरंदाजी – मिश्रित कंपाउंड टीम

2- चिकिथा तनीपारही, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम - तीरंदाजी – महिला कंपाउंड टीम

3- साहिल जाधव, कुशल दलाल और थिरुमुरु गणेश मणिरत्नम - तीरंदाजी – पुरुष कंपाउंड टीम

4- अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहोद - तीरंदाजी – महिला रिकर्व टीम

5- कुमकुम अनिल मोहोद - तीरंदाजी – महिला व्यक्तिगत रिकर्व

6- भारतीय महिला कबड्डी टीम - कबड्डी

7- भारतीय पुरुष कबड्डी टीम - कबड्डी

8- कमलजीत और सुरुचि सिंह - शूटिंग – 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम

9- नीरू ढांडा - शूटिंग – महिला ट्रैप व्यक्तिगत

10- नीरू ढांडा और किनान चेनाई- शूटिंग – मिश्रित ट्रैप टीम

11- भारतीय महिला क्रिकेट टीम - क्रिकेट

12- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम- क्रिकेट

13- भारतीय महिला हॉकी टीम - हॉकी

14- भारतीय पुरुष हॉकी टीम - हॉकी

15- किरण, पूवम्मा मचेत्तिरा, प्राची और विथ्या रामराज - एथलेटिक्स – 4x400 मीटर महिला रिले

16- लवलीना बोर्गोहेन - बॉक्सिंग – महिला 75 किग्रा

17- परवीन हुडा - बॉक्सिंग – महिला 65 किग्रा

18- अंकुश पंघाल - बॉक्सिंग – पुरुष 80 किग्रा

19- सुजीत - रेसलिंग – पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा

20- अमन - रेसलिंग – पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा

21- प्रणवी उर्स - गोल्फ – महिला व्यक्तिगत

सिल्वर मेडल — 27

1- कुमकुम अनिल मोहोड और धीरज बोम्मदेवरा तीरंदाजी – मिश्रित रिकर्व टीम

2- धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे तीरंदाजी – पुरुष रिकर्व टीम

3- एलावेनिल वलारिवन शूटिंग – महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत

4- एलावेनिल वलारिवन, सोनम मास्कर और विदरसा विनोद शूटिंग – महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम

5- हिमांशु ढिल्लों शूटिंग – पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत

6- रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने शूटिंग – पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम

7- ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल और नीरज कुमार शूटिंग – पुरुष 50 मीटर राइफल 3P टीम

8- आशी चौकसे, विदरसा कोचलुम्कल विनोद और तिलोत्तमा सेन शूटिंग – महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम

9- ईशा सिंह शूटिंग – महिला 25 मीटर एयर पिस्टल

10- नीरू ढांडा, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत शूटिंग – महिला ट्रैप टीम

11- मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग – महिला 49 किग्रा

12- रोशिबिना देवी वुशु – महिला 60 किग्रा सांडा

13- विशाल टीके, एमआर पूवम्मा, मनु टीएस और विथ्या रामराज एथलेटिक्स – मिश्रित 4x400 मीटर रिले

14- गुलवीर सिंह एथलेटिक्स – पुरुष 10,000 मीटर

15- सावन बरवाल एथलेटिक्स – पुरुष मैराथन

16- तजिंदरपाल सिंह तूर एथलेटिक्स – पुरुष शॉट पुट

17- एन्सी सोजन एथलेटिक्स – महिला लॉन्ग जंप

18- सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स – पुरुष हाई जंप

19- गुलवीर सिंह एथलेटिक्स – पुरुष 1500 मीटर

20- श्रीशंकर मुरली एथलेटिक्स – पुरुष लॉन्ग जंप

21- यशवीर सिंह एथलेटिक्स – पुरुष जैवलिन थ्रो

22- अनाहत सिंह स्क्वाश – महिला एकल

23- अभय सिंह स्क्वाश – पुरुष एकल

24- नितेश सिवाच रेसलिंग – ग्रीको-रोमन 97 किग्रा

25- अंतिम पंघाल रेसलिंग – महिला 53 किग्रा

26- प्रिंस नोबल कुरिसिंकल और मनु फ्रांसिस सेलिंग – पुरुष स्किफ़

27- भारतीय महिला गोल्फ टीम गोल्फ – टीम

ब्रॉन्ज मेडल — 37

1- गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु तीरंदाजी – पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत

2- नीरज चौहान तीरंदाजी – पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत

3- रुद्राक्ष पाटिल शूटिंग – पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत

4- रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज़ धालीवाल शूटिंग – महिला स्कीट टीम

5- अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान शूटिंग – पुरुष स्कीट टीम

6- अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज़ धालीवाल — मिश्रित स्कीट टीम

7- सुचिका तरियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – महिला 60 किग्रा

8- पिंकी बलहारा कुराश – महिला 78 किग्रा

9- जय मीणा सॉफ्ट टेनिस – पुरुष सिंगल्स

10- लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला बैडमिंटन – पुरुष टीम

11- सतनाम सिंह और सलमान खान रोइंग – पुरुष डबल स्कल्स

12- सीमा कुमारी एथलेटिक्स – महिला 10,000 मीटर

13- मनप्रीत कौर एथलेटिक्स – महिला शॉट पुट

14- बरनिका एलंगोवन एथलेटिक्स – महिला पोल वॉल्ट

15- प्राची एथलेटिक्स – महिला 400 मीटर

16- हरिता एथलेटिक्स – महिला 200 मीटर

17- तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स – पुरुष डेकाथलॉन

18- पारुल चौधरी एथलेटिक्स – महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़

19- विथ्या रामराज एथलेटिक्स – महिला 400 मीटर हर्डल्स

20- पारुल चौधरी एथलेटिक्स – महिला 5000 मीटर

21- रोहित यादव एथलेटिक्स – पुरुष जैवलिन थ्रो

22- गुलवीर सिंह एथलेटिक्स – पुरुष 5000 मीटर

23- गुलवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा एथलेटिक्स – 4x100 मीटर मिश्रित रिले

24- पूजा सिंह एथलेटिक्स – महिला हाई जंप

25- थेन्नारासु विशाल, जय कुमार, धर्मवीर चौधरी और थेक्किनालिल मनु एथलेटिक्स – 4x400 मीटर पुरुष रिले

26- मानुष शाह और दीया चितले टेबल टेनिस – मिश्रित युगल

27- जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार स्क्वाश – मिश्रित युगल

28- जोशना चिनप्पा, अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना स्क्वाश – महिला टीम

29- अभय सिंह, वीर चोटरानी और वेलावन सेंथिलकुमार स्क्वाश – पुरुष टीम

30 - नरेंद्र बेरवाल बॉक्सिंग – पुरुष हैवीवेट (+90 किग्रा)

31- प्रिया घनघस बॉक्सिंग – महिला 60 किग्रा

32- कपिल पोखरिया बॉक्सिंग – पुरुष 90 किग्रा

33- सुनील कुमार रेसलिंग – ग्रीको-रोमन 87 किग्रा

34- दीपक पुनिया रेसलिंग – पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किग्रा

35- शीतल वर्मा और हर्षिता तोमर सेलिंग – महिला स्किफ़

36- नेत्रा कुमानन सेलिंग – महिला डिंगी

37- मालेमंगनबा सिंह सोरोखाइबम, राम कुमार शर्मा, बॉबी कुमार और आकाश युमनाम सेपकटकराव – पुरुष क्वाड्रेंट