- Home
- Sports
- Other Sports
- Asian Games 2026: भारत ने अब तक कितने मेडल जीते, जानें किन खिलाड़ियों ने दिलाए पदक
Asian Games 2026: भारत ने अब तक कितने मेडल जीते, जानें किन खिलाड़ियों ने दिलाए पदक
India Medal Tally in Asian Games: 20वें एशियन गेम्स 2026 में अबतक भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 24 सितंबर 2026 तक भारत ने कुल 14 मेडल अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं भारत को किन खेलों और खिलाड़ियों ने ये पदक दिलाए हैं।

भारत के नाम एक गोल्ड मेडल
भारत को अब तक एक गोल्ड मेडल मिला है। महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 79 रन, शेफाली वर्मा ने 48 रन और ऋचा घोष ने 49 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के नाम 6 सिल्वर मेडल
भारत के 6 सिल्वर मेडल में शूटिंग, वेटलिफ्टिंग और वुशू के पदक शामिल हैं।
- वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू से हार मिली।
- वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
- शूटिंग में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीता। इलावेनिल ने इंडिविजुअल इवेंट में भी सिल्वर अपने नाम किया।
- पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लन ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, व्यक्तिगत मुकाबले में हिमांशु ढिल्लन ने सिल्वर हासिल किया।
भारत के नाम 7 ब्रॉन्ज मेडल
- शूटिंग के पुरुष स्कीट टीम इवेंट में अनंत जीत सिंह नरूका, मैराज खान और भावतेग सिंह गिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- महिला स्कीट टीम इवेंट में राइजा ढिल्लन, माहेश्वरी चौहान और पारिनाज धालीवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
- जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस के पुरुष सिंगल्स में ब्रॉन्ज जीता।
- पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल है।
- इसके अलावा भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
- 24 सितंबर को रोइंग के पुरुष डबल स्कल्स में सतनाम सिंह और सलमान खान ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत की मेडल संख्या 14 पहुंचाई।
और पढ़ें- Asian Games 2026: क्या हो सकता है भारत पाकिस्तान का मुकाबला? जानें क्या है पूरा समीकरण
एशियन गेम्स की मेडल टैली में भारत
24 सितंबर तक भारत के खाते में 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज समेत कुल 14 मेडल हैं। भारत की मेडल टैली में शूटिंग का बड़ा योगदान रहा है, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने भारत को एकमात्र गोल्ड दिलाया है। एशियन गेम्स अभी जारी हैं, इसलिए आने वाले मुकाबलों में भारत के मेडल की संख्या और बढ़ सकती है।
एशियन गेम्स में चीन है नंबर-1 पर
एशियन गेम्स में अब तक मेडल टैली पर नजर डालें तो चीन ने 60 गोल्ड, 23 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जापान दूसरे नंबर पर है। साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर एक कजाकिस्तान चौथे नंबर पर है। वहीं, भारत 14वें नंबर पर है।
एशियन गेम्स 2026 को लेकर पूछे जाने वाले सवाल
1. एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक कितने मेडल जीते हैं?
भारत ने 24 सितंबर तक कुल 14 मेडल जीते हैं। 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज।
2. भारत को एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल किसने दिलाया?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
3. एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला MMA मेडल किसने जीता?
सुचिका तारियाल ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का पहला MMA पदक दिलाया।