Asian Games 2026 India Schedule: आज भारत के लिए क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने का बड़ा मौका है। क्रिकेट फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से, जबकि हॉकी फाइनल में मलेशिया से मुकाबला होगा। जानें दोनों मैचों की टाइमिंग और भारत का पूरा शेड्यूल।
India vs Pakistan Cricket Final: एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारत की नजर गोल्ड मेडल पर होगी। आज भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट और हॉकी में अपनी चुनौती पेश करेंगे। दिन के दो बड़े मुकाबले क्रिकेट और हॉकी के फाइनल होंगे। आइए जानते हैं कि भारत के ये दोनों मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे।
भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच
क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत का दबदबा रहा है। भारत ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को 3 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और अब उसकी नजर गोल्ड मेडल पर है।
भारत बनाम मलेशिया हॉकी फाइनल
हॉकी के फाइनल में भारत का सामना मलेशिया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अब टीम के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। भारत की नजर इस मुकाबले को जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम करने पर होगी। ऐसे में क्रिकेट और हॉकी, दोनों फाइनल भारत के लिए बेहद अहम होंगे।
एशियन गेम्स 2026: 3 अक्टूबर को भारत का पूरा शेड्यूल
3 अक्टूबर को भारत की नजर खास तौर पर क्रिकेट और हॉकी के फाइनल मुकाबलों पर होगी। दोनों मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मेडल के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। बात दें कि अब तक एशियन गेम्स में भारत के कुल मेडल की संख्या 76 हो गई है और वो मेडल टैली में 5वें नंबर पर है। भारत ने अभी तक 16 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल जीते है।
एशियन गेम्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट फाइनल कब खेला जाएगा?
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।
2. भारत और मलेशिया का हॉकी फाइनल कितने बजे होगा?
भारत और मलेशिया के बीच हॉकी फाइनल दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।
3. आज भारत किन खेलों में गोल्ड मेडल के लिए उतरेगा?
भारत आज क्रिकेट और हॉकी, दोनों के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेगा।
