- Home
- Sports
- Other Sports
- Asian Games 2026: मनु भाकर से मीराबाई चानू तक, 23 सितंबर को इन बड़े मुकाबलों पर रहेगी नजर
Asian Games 2026: मनु भाकर से मीराबाई चानू तक, 23 सितंबर को इन बड़े मुकाबलों पर रहेगी नजर
Asian Games 2026 India Schedule: एशियन गेम्स 2026 में 23 सितंबर को भारत के कई स्टार खिलाड़ी एक्शन में होंगे। मीराबाई चानू, मनु भाकर और रोशिबिना देवी से मेडल की उम्मीद है, जबकि पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में चीन से भिड़ेगी।

मीराबाई चानू पर रहेगी नजर
एशियन गेम्स 2026 में बुधवार, 23 सितंबर को स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू महिलाओं के 49 किग्रा कैटेगिरी के फाइनल में उतरेंगी। मीराबाई ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। अब उनसे एशियन गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन और पदक की उम्मीद की जा रही है।

मनु भाकर भी एक्शन में
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। उनके साथ सुरुचि सिंह और ईशा सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। क्वालिफिकेशन राउंड के बाद अगर मनु फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं, तो सुबह 9 बजे व्यक्तिगत फाइनल में उतरेंगी।
और पढे़ं- एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड, महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर रचा इतिहास
बैडमिंटन में भारत की चीन से टक्कर
पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम पहले ही कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर चुकी है। अब टीम की कोशिश फाइनल में जगह बनाकर सिल्वर या गोल्ड मेडल जीतने की होगी। भारत और चीन के बीच यह मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।
वुशु में रोशिबिना देवी का सेमीफाइनल
वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किग्रा सांडा वर्ग के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगत्यास के खिलाफ उतरेंगी। रोशिबिना पहले ही अपना पदक पक्का कर चुकी हैं। अब उनकी नजर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।
हॉकी और कबड्डी में भी मुकाबले
भारतीय महिला हॉकी टीम सुबह 11:30 बजे थाईलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। कबड्डी में भारतीय महिला टीम का मुकाबला सुबह 8:30 बजे ईरान से होगा। वहीं, पुरुष कबड्डी टीम सुबह 9:45 बजे बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
आर. माधवन के बेटे वेदांत भी होंगे एक्शन में
एशियन गेम्स 2026 के अन्य मुकाबलों में अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन भी स्विमिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ अनीश गौड़ा, बेनेडिक्टन रोहित और साजन प्रकाश भी अलग-अलग तैराकी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा रोइंग में बलराज पंवार समेत कई भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। फेंसिंग, कैनो स्प्रिंट, स्क्वाश, टेबल टेनिस, घुड़सवारी और सेपकटकरॉ में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।
एशियन गेम्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. 23 सितंबर को मीराबाई चानू किस स्पर्धा में उतरेंगी?
मीराबाई चानू महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में हिस्सा लेंगी।
2. मनु भाकर किस इवेंट में हिस्सा लेंगी?
मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की चुनौती पेश करेंगी।
3. बैडमिंटन में भारत का मुकाबला किससे होगा?
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ खेलेगी।