Asian Games 2026 में शूटिंग को लेकर भारतीय खिलाड़ियों सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं नीरज कुमार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट (शूटिंग) में सिल्वर मेडल जीता।
Asian Games Shooting: एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के मुकाबलों को लेकर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी सुरुचि सिंह और कमलजीत ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 484.6 अंक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान शानदार तालमेल, धैर्य और एकाग्रता बनाए रखी। जिसके चलते भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड हासिल हुआ। वहीं ओवरऑल दूसरा गोल्ड रहा। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीता था।
ऐसी रही सुरुचि और कमलजीत की जुगलबंदी
फाइनल की शुरुआत से ही सुरुचि और कमलजीत ने मजबूत स्थिति बना ली थी। दोनों ने एक के बाद एक सटीक निशाने लगाए और लगातार अच्छे अंक हासिल किए। शुरुआती दौर में बनाई गई बढ़त ने भारतीय जोड़ी का आत्मविश्वास बढ़ाया। इसके बाद दोनों ने बिना किसी दबाव के अपनी लय बरकरार रखी और मुकाबले में पकड़ बनाए रखी। भारतीय जोड़ी ने कुल 484.6 अंक हासिल किए, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड से केवल 4 अंक पीछे था।
और पढे़ं- Asian Games 2026: पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, जानें कब-किससे होगी भारत की भिडंत
कोरिया की जोड़ी ने बनाया दबाव
मुकाबले के अंतिम चरण में कोरिया की जोड़ी ने वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। जैसे-जैसे फाइनल आगे बढ़ा, मुकाबला और रोमांचक होता गया। आखिर में भारतीय जोड़ी ने 6.6 प्वाइंट्स के अंतर से जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कोरिया की टीम को सिल्वर मेडल मिला।
एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन
एशियन गेम्स 2026 में भारत के प्रदर्शन पर लगातार नजर बनी हुई है। शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती मुकाबलों में सिल्वर और ब्रॉन्ज समेत कई पदक जीते हैं और अब शूटिंग में भारतीय टीम को गोल्ड भी मिल गया। अन्य खेलों को मिलाकर भारत के मेडल कि संख्या अब 19 हो गई है।
एशियन गेम्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. सुरुचि और कमलजीत ने कितने अंक हासिल किए?
दोनों ने 484.6 अंक हासिल किए हैं।
2. 2026 एशियन गेम्स में भारत की शूटिंग में कौन-कौन से पदक आए?
आधिकारिक Asian Shooting Confederation के अनुसार, 23 सितंबर तक भारत ने शूटिंग में 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते थे।
