- Home
- Sports
- Other Sports
- इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना? वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना? वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
Cristiano Ronaldo Wedding Rumours: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं। जानिए 1 अगस्त को शादी की चर्चा, वायरल वेडिंग कार्ड और मीडिया रिपोर्ट्स में कितना सच है।

क्या सच में शादी करने जा रहे हैं रोनाल्डो और जॉर्जीना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज पुर्तगाल में एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं। उनकी शादी 1 अगस्त को क्विंटा दा रेगलेइरा हवेली (सिंट्रा, पुर्तगाल)होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लेकिन दूसरी ओर, कुछ स्पेनिश मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड फर्जी है और फिलहाल शादी की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

शादी में शामिल हो सकते हैं ये बड़े सितारे
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर शादी होती है तो इसमें फुटबॉल और हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मेहमानों की संभावित सूची में किलियन एम्बाप्पे, विनीसियस जूनियर, रोड्रिगो, अल-नस्र के खिलाड़ी, विन डीजल, पियर्स मॉर्गन, जेनिफर लोपेज, ट्रैविस स्कॉट और खबीब नूरमगोमेदोव जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन नामों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढे़ं- बर्फीले पहाड़ों के बीच Ice Bath लेते Cristiano Ronaldo, जानें इसके गजब के फायदे
वायरल कार्ड में दिखा खास ड्रेस कोड
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वेडिंग कार्ड में मेहमानों के लिए ब्लैक ड्रेस कोड का जिक्र किया गया है। बताया गया है कि सभी मेहमानों को काले रंग के कपड़े पहनकर शादी में शामिल होना होगा। हालांकि, कार्ड की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो सकी है।
9 साल से साथ हैं रोनाल्डो और जॉर्जीना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी। उस समय जॉर्जीना गुच्ची स्टोर में काम करती थीं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और पिछले 9 सालों से साथ हैं। दोनों के दो बच्चे हैं और जॉर्जीना, रोनाल्डो के पूरे परिवार का भी ख्याल रखती हैं।
पिछले साल हुई थी सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जीना ने पिछले साल सगाई की थी। उस दौरान जॉर्जीना की बड़ी डायमंड रिंग वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, जब तक दोनों की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक शादी की खबरों को केवल अटकलें ही माना जाएगा।
रोनाल्डो और जॉर्जीना को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना की शादी तय हो गई है?
अब तक दोनों की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
2. वायरल वेडिंग कार्ड असली है या नकली?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसे फर्जी बता रही हैं, जबकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
3. रोनाल्डो और जॉर्जीना कब से साथ हैं?
दोनों साल 2016 से साथ हैं और लगभग 9 साल से रिलेशनशिप में हैं।