Cristiano Ronaldo Portugal News: क्या पुर्तगाल की नेशनल टीम में रोनाल्डो और कोच के बीच विवाद हुआ है? जानिए CR7 को बेंच पर बैठाने, टीम छोड़ने और वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर किए जा रहे दावों की पूरी कहानी।
Cristiano Ronaldo News: आखिर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की नेशनल टीम क्यों छोड़ी? क्या कोच के साथ विवाद की वजह से CR7 ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ने का फैसला किया? सोशल मीडिया पर इस कहानी को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नॉर्वे के खिलाफ मैच में फैंस रोनाल्डो को मैदान पर खेलते देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें पूरे 90 मिनट बेंच पर बैठाए रखा गया। इसके बाद कोच जॉर्ज जोसफ ने कथित तौर पर साफ कहा कि रोनाल्डो कब खेलेंगे, इसका फैसला वही करेंगे।
नॉर्वे के खिलाफ मैच में रोनाल्डो को बेंच पर बैठाने का दावा
बताया जा रहा है कि नॉर्वे के खिलाफ मैच में फैंस रोनाल्डो को मैदान पर खेलते देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें पूरे 90 मिनट बेंच पर बैठाए रखा गया। इसके बाद कोच जॉर्ज जोसफ ने कथित तौर पर साफ कहा कि रोनाल्डो कब खेलेंगे, इसका फैसला वही करेंगे।
डेनमार्क के खिलाफ भी नहीं मिला मौका?
इतना ही नहीं, वायरल कहानी में दावा किया जा रहा है कि डेनमार्क के खिलाफ भी रोनाल्डो को खिलाने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद इस फैसले से नाराज होकर CR7 ने अपना बैग पैक किया और ट्रेनिंग कैंप छोड़कर चले गए।
और पढे़ं- रोनाल्डो की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जूनियर? जानिए कौन हैं Cristiano Ronaldo Jr.
क्या पुर्तगाल के राष्ट्रपति एयरपोर्ट पहुंचे?
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति खुद एयरपोर्ट पहुंच गए। कहानी के मुताबिक, रोनाल्डो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कथित तौर पर कहा कि जब उन पर भरोसा ही नहीं था, तो उन्हें टीम में रखा ही क्यों गया।
रोनाल्डो के समर्थन में फैंस ने जताई नाराजगी?
रोनाल्डो के जाने के बाद पुर्तगाल के सोशल मीडिया अकाउंट्स से बड़ी संख्या में फॉलोअर्स गायब हो गए। इतना ही नहीं, कुछ फैंस ने कथित तौर पर CR7 के समर्थन में वीडियो बनाए और पुर्तगाल की जर्सी जलाने तक का दावा किया गया।
इंस्टाग्राम पोस्ट में पूरी सच्चाई बताने का दावा
इस कहानी का सबसे बड़ा दावा रोनाल्डो की कथित इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर है। कहा जा रहा है कि उन्होंने लिखा कि सही समय आने पर वह पूरी सच्चाई दुनिया के सामने रखेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की नेशनल टीम छोड़ दी थी? क्या उनका कोच के साथ विवाद हुआ था, या फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह कहानी महज एक अफवाह है? फिलहाल, घटनाक्रम की पुष्टि के लिए पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ, रोनाल्डो के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
