MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • IPL Auction 2026: वो 5 धुरंधर जिनके ऊपर CSK लुटा सकती है करोड़ों

IPL Auction 2026: वो 5 धुरंधर जिनके ऊपर CSK लुटा सकती है करोड़ों

IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन होने में अब सिर्फ 20 दिन का समय रह गया है। ऐसे में सभी टीमों ने कमर कस ली है। चेन्नई सुपर किंग्स भी एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। इन 5 खिलाड़ियों पर टीम की नजरें होने वाली हैं। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Nov 25 2025, 02:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
IPL Auction 2026 का आयोजन
Image Credit : Getty

IPL Auction 2026 का आयोजन

इंडियन प्रीमीयर लीग का 19वां सीजन ऑक्शन के लिए तैयारी हो चुका है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी नीलामी होने वाला है। 15 नवंबर से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन कर लिया है। अब बस नीलामी में बोली लगना बाकी रह गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
CSK इन 5 को करेगी टारगेट
Image Credit : Getty

CSK इन 5 को करेगी टारगेट

चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन बेकार गया था। ऐसे में 5 बार की चैंपियन टीम एक बार फिर एक्शन मोड़ में आ गई है। संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया है, जबकि रवींद्र जडेजा और सैम करन को दिया है। अब फ्रेंचाइजी की नजरें मिनी ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर हो सकती हैं।

37
ग्लेन मैक्सवेल
Image Credit : stockPhoto

ग्लेन मैक्सवेल

चेन्नई सुपर किंग्स के निशाने पर सबसे बड़ा शिकार ग्लेन मैक्सवेल के रूप में है। आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को रिलीज कर दिया है और अब वो ऑक्शन में उतर रहे हैं। सीएसके को जडेजा और करन की गैरमौजूदगी में एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश है, जिसमें ग्लेन अच्छे फिट हो सकते हैं। बल्ले से अकेले दम पर मैच पलटना जानते हैं।

47
आंद्रे रसल
Image Credit : stockPhoto

आंद्रे रसल

लिस्ट में आंद्रे रसल इस नीलामी के बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स टारगेट कर सकती हैं। सीएसके बतौर फिनिशर के तौर पर रसल को खरीद सकती है। केकेआर से इस धुआंधार बल्लेबाज को रिलीज कर दिया गया है, जो 2014 से खेल रहे थे। इनके पास किसी भी ग्राउंड पर लंबे छक्के जड़ने की काबिलियत है। कुछ ऐसे ही बल्लेबाज की जरूरत सीएसके को भी है।

57
कैमरून ग्रीन
Image Credit : stockPhoto

कैमरून ग्रीन

सूची में एक और धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का नाम है, जो मिनी ऑक्शन में उतरने वाले हैं। आईपीएल 2025 में चोटिल होने के चलते पूरे सीजन से बाहर थे। उससे पहले 2024 में आरसीबी के लिए खेल रहे थे। अब उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में जोड़ सकती है। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के पास गेंद और बल्ले से दम दिखाने की पूरी क्षमता है।

67
रवि बिश्नोई
Image Credit : Getty

रवि बिश्नोई

रवींद्र जडेजा के जाने के बाद चेन्नई को एक अच्छे स्पिन गेंदबाज की तलाश है, जिसकी कमी रवि बिश्नोई पूरी कर सकते हैं। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने इस स्पिनर को बाहर कर दिया है। इनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव है। इसके अलावा ये मिडिल ओवरों में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

77
लियम लिविंगस्टन
Image Credit : stockPhoto

लियम लिविंगस्टन

लियम लिविंगस्टन भी एक बेहतर ऑलराउंडर माने जाते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। पिछला सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे और फाइनल में अच्छी बल्लेबाजी की थी। लेकिन, इसके बावजूद टीम ने रिलीज कर दिया। ऐसे में अब ऑक्शन में आते ही सीएसके इन्हें निशाने पर ले सकती है। इस फ्रेंचाइजी को अनुभवी खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा रहता है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
BWF World Championship: पीवी सिंधु का जलवा, 34 मिनट में दर्ज की शानदार जीत
Recommended image2
Sachin Tendulkar के परिवार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ननद सारा ने भाभी सानिया चंडोक को क्यों दी बधाई?
Recommended image3
India vs Pakistan Hockey: 10 साल से नहीं हारा भारत, लेकिन आज पाकिस्तान के खिलाफ एक गलती पड़ सकती है भारी
Recommended image4
Hockey World Cup 2026: कब और कहां देखें भारत के सभी मैच, इस दिन होगा भारत पाकिस्तान का महामुकाबला
Recommended image5
Prichard Colon Death: 11 साल पहले रिंग में लगी चोट, 221 दिन कोमा में रहे बॉक्सर का निधन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved