सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ अहम पेनल्टी लेने से पहले 'बिस्मिल्लाह' कहा था। फैंस इस बात पर बंटे हुए हैं कि यह सऊदी अरब में रहने का असर है या फिर उन्होंने पुर्तगाली भाषा में खुद को मोटिवेट किया था।

लिस्बन: फुटबॉल के सुपर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्रोएशिया के खिलाफ एक अहम पेनल्टी किक लेने से ठीक पहले कुछ कहते हुए कैमरे में कैद हो गए। अब उन्होंने क्या कहा, इसे लेकर फुटबॉल की दुनिया में ज़ोरदार बहस छिड़ गई है। यह वाकया शुक्रवार को हुए मैच का है, जिसमें पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया था। मैच का फैसला करने वाली इस पेनल्टी से पहले, रोनाल्डो पूरी तरह फोकस में थे और करोड़ों लोग उन्हें टीवी पर देख रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी दौरान जब कैमरा उनके चेहरे पर ज़ूम हुआ, तो फैंस ने नोटिस किया कि रोनाल्डो अपने होठों से कुछ बुदबुदा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि रोनाल्डो ने दो बार 'बिस्मिल्लाह' (अल्लाह के नाम पर) कहा। यह एक अरबी शब्द है जिसे इस्लाम को मानने वाले किसी भी अच्छे काम से पहले ऊपरवाले का नाम लेने के लिए इस्तेमाल करते हैं। एक थ्योरी यह है कि सऊदी अरब में रहने की वजह से रोनाल्डो पर वहां की संस्कृति का असर हुआ है।

Scroll to load tweet…

फैंस के बीच बहस इस बात पर है कि क्या यह सऊदी अरब में रहने का असर है या फिर रोनाल्डो पुर्तगाली भाषा में खुद को जोश दिला रहे थे। पुर्तगाल के फैंस का इस पर एक अलग ही तर्क है। उनका कहना है कि उस प्रेशर वाले पल में रोनाल्डो पुर्तगाली में खुद को मोटिवेट कर रहे थे।

Scroll to load tweet…

उनके मुताबिक, रोनाल्डो 'vais marcar' कह रहे थे, जिसका मतलब होता है 'तुम गोल करोगे'। वे यह भी बताते हैं कि रोनाल्डो के लोकल एक्सेंट में इस शब्द का उच्चारण 'bais marcar' जैसा सुनाई देता है। दूर से देखने पर यह 'बिस्मिल्लाह' जैसा लग सकता है। सोशल मीडिया पर इस राय को भी कई लोग सपोर्ट कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

हालांकि, इन चर्चाओं के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक इस पर कुछ भी साफ नहीं किया है कि उन्होंने असल में क्या कहा था। मैच के बाद वह होटल के बाहर जमा हुए पुर्तगाली फैंस के साथ जीत और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का जश्न मनाने में व्यस्त थे।