नेमार, रोनाल्डो और मेसी... जानिए दुबई में किस फुटबॉलर का कितना महंगा घर है
Footballer's Homes in Dubai: दुबई दुनिया के बड़े फुटबॉल स्टार्स की नई पसंद बन चुका है। नेमार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और एमेरिक लापोर्ट जैसे दिग्गजों ने यहां करोड़ों की लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है। जानिए किसका कहां और कितना बड़ा घर हैं…

नेमार का करोड़ों का पेंटहाउस
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने दुबई के बिजनेस बे इलाके में स्थित बुगाटी रेजिडेंस में करीब 200 मिलियन दिरहम (लगभग 525 करोड़) का लग्जरी पेंटहाउस खरीदा है। इस घर में प्राइवेट स्विमिंग पूल, दुबई स्काईलाइन का शानदार नजारा और एक खास कार लिफ्ट है, जिसकी मदद से उनकी सुपरकार सीधे घर के अंदर तक पहुंच जाती है।

एमेरिक लापोर्ट का भी है घर
स्पेन के डिफेंडर एमेरिक लापोर्ट ने भी इसी बुगाटी रेजिडेंस में अपना आलीशान घर खरीदा है। यह दुनिया की पहली Bugatti Branded Residences मानी जाती है। यहां फ्रेंच रिवेरा जैसी प्राइवेट बीच, हाई-एंड सुविधाएं और शानदार लाइफस्टाइल का अनुभव मिलता है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का लग्जरी विला
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दुबई के जुमेराह बे आइलैंड पर करीब 25 मिलियन यूरो (लगभग 275 करोड़) का शानदार विला खरीदा है। यह इलाका अपने लग्जरी रिसॉर्ट, प्राइवेट बीच और दुनिया के सबसे महंगे विला के लिए जाना जाता है। यहां वो वेकेशन पर अपनी फैमिली के साथ आते हैं।
और पढे़ं- अर्जेंटीना का सपना टूटा, स्पेन 16 साल बाद फिर बना वर्ल्ड चैम्पियन
लियोनेल मेसी ने भी किया निवेश
अर्जेंटीना के कप्तान और वर्ल्ड फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल लियोनेल मेसी का नाम भी दुबई की लग्जरी प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शहर की एक प्रीमियम विला कम्युनिटी में इंवेस्ट किया है। बता दें कि दुबई दुनिया के अमीर खिलाड़ियों और बिजनेसमैन के लिए बेहद आकर्षक जगह मानी जाती है। यहां प्रॉपर्टी टैक्स और इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता, बेहद शानदार सेफ्टी है। इसके अलावा प्राइवेट बीच, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं और बड़े इंवेस्टर्स को मिलने वाला 10 साल का गोल्डन वीजा इसे और खास बनाता है। यही वजह है कि दुनिया के कई बड़े फुटबॉल स्टार दुबई में अपना आशियाना बना रहे हैं।
फुटबॉलर्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. नेमार ने दुबई में कौन-सी प्रॉपर्टी खरीदी है?
नेमार ने बिजनेस बे स्थित Bugatti Residences में करीब 200 मिलियन दिरहम का लग्जरी पेंटहाउस खरीदा है।
2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का दुबई वाला घर कहां है?
रोनाल्डो ने जुमेराह बे आइलैंड पर करीब 25 मिलियन यूरो का आलीशान विला खरीदा है।
3. फुटबॉलर्स दुबई में घर क्यों खरीद रहे हैं?
टैक्स में छूट, हाई सिक्योरिटी, लग्जरी लाइफस्टाइल, प्राइवेट बीच और 10 साल के गोल्डन वीजा जैसी सुविधाएं।