Vaibhav Suryavanshi Emotional : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू किया। वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

4 चुलाई 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे ऐतिहासिक दिन रहा। क्योंकि वैभव सू्र्यवंशी ने भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वैभव की जिंदगी में जब यह यादगार पल आया तो वह मैदान पर ही रो पड़े।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिलक वर्मा के कैप पहनाते ही वैभव रो पड़े

दरअसल, मैच से पहले जैसे ही वैभव को मैनचेस्टर में तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप पहनाई। इसी के साथ, 15 साल के वैभव T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन कैप पहनते ही वैभव भावुक होकर रो पड़े। इस दौरान वह आंसू पोंछते भी नजर आए। हालांकि, उनका पहला इंटरनेशनल मैच जीत के साथ यादगार नहीं बन सका। लेकिन मुकाबले में कई यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले।

श्रेयस अय्यर ने वैभव का कराया एंट्रो…

वहीं टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम फिर से पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। टीम में एक बदलाव है। संजू की जगह वैभव खेल रहे हैं। बिल्कुल... आपने पिछले कुछ महीनों में उनकी बैटिंग देखी ही है। मुझे लगता है कि वह टीम में रहने के पूरी तरह से हक़दार हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो बिल्कुल भी प्रेशर नहीं लेते। उनका स्वभाव निडर है। उन्हें अच्छी तरह पता है कि आने वाले मैचों में क्या होने वाला है। जिस तरह से वह नेट्स में गेंदबाज़ों का सामना करते हैं, उससे पता चलता है कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं। आप देख सकते हैं कि भारत में कितना टैलेंट है, हर मैच के बाद नए खिलाड़ी आ रहे हैं। यह देखकर अच्छा लगता है। इससे हम भी हमेशा तैयार रहते हैं। मुझे लगता है कि दबाव एक privilige (सौभाग्य) है।” वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, हां, हमने वैभव पर थोड़ा होमवर्क किया है।"

टीमें:

भारत (प्लेइंग XI): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ़्रा आर्चर, जोश टंग। (ANI)