दो बार के ओलंपिक पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के पास एक यूरोपीय फैन ने उनका फोन नंबर मांग लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

ब्रुसेल्स (बेल्जियम): पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। हाल ही में एक यूरोपीय फैन ने नीरज चोपड़ा से उनका फोन नंबर मांग लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह घटना कब हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि दो यूरोपियन युवतियां नीरज चोपड़ा से ऑटोग्राफ ले रही हैं। इस दौरान एक युवती नीरज के साथ फोटो खिंचवाती है और फिर उनसे उनका फोन नंबर मांग लेती है। नीरज चोपड़ा ने युवती के इस अनुरोध को विनम्रता से ठुकरा दिया।

देखें वीडियो: 

Scroll to load tweet…

जेवलिन थ्रो की बात करें तो पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा बाएं हाथ में चोट के बावजूद ब्रुसेल्स में हुए डायमंड लीग फाइनल्स में सिर्फ 1 सेंटीमीटर के अंतर से चैंपियन बनने से चूक गए।

शनिवार को देर रात हुए मुकाबले में नीरज ने 87.86 मीटर दूर भाला फेंका और लगातार दूसरे साल दूसरे स्थान पर रहे। पेरिस खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर दूर भाला फेंककर डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।