FIFA World Cup 2026 में लियोनेल मेसी सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, लेकिन फीफा की नई Power Rankings में किसने बाजी मारी? जानिए मेसी, रोनाल्डो और अन्य स्टार खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग।

FIFA Power Rankings: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज खत्म हो चुकी है और अब नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हर मैच 'करो या मरो' जैसा होगा। दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजर अब सिर्फ टीमों पर ही नहीं, बल्कि स्टार खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर भी टिकी हुई है। खासकर फैंस ये जानना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा गोल किसने किए और फीफा की नई पावर रैंकिंग में कौन खिलाड़ी सबसे आगे है। आइए जानते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के फेमस फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 3 मैचों में 6 गोल दागे और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं, अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप के सभी सीजन को मिलाकर मेसी के नाम अब कुल 19 गोल हो चुके हैं, जो पुरुष फुटबॉल विश्व कप इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा गोल हैं।

और पढे़ं- FIFA Prize Money: वर्ल्ड कप में होगी पैसों की बारिश, चैंपियन टीम बनेगी मालामाल, जानें किसको मिलेंगे कितने करोड़

मेसी के अलावा फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे, ब्राजील के विनीसियस जूनियर और नॉर्वे के एरलिंग हालैंड ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 गोल किए हैं।

पावर रैंकिंग में मेसी नहीं, जर्मनी का खिलाड़ी नंबर-1

फीफा 2026 में गोल करने के मामले में मेसी सबसे आगे हैं, लेकिन फीफा की नई Power Rankings में वो पहले स्थान पर नहीं हैं। दरअसल, इस बार फीफा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आंकने के लिए पहली बार पावर रैंकिंग सिस्टम लागू किया है। इसमें खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग कैटेगरी अटैकिंग, क्रिएटिविटी और डिफेंडिंग में प्वाइंट्स दिए जाते हैं। इन्हीं प्वाइंट्स के आधार पर उनकी ओवरऑल रैंकिंग तय होती है।

पावर रैंकिंग में डेनिज उंडाव ने मारी बाजी

  • फीफा की ताजा पावर रैंकिंग में जर्मनी के स्ट्राइकर डेनिज उंडाव पहले स्थान पर हैं। उन्हें अटैकिंग में 8.36 प्वाइंट्स, क्रिएटिविटी में 6.78 प्वाइंट्स और डिफेंडिंग में 4.70 प्वाइंट्स मिले हैं।
  • वहीं, लियोनेल मेसी दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें अटैकिंग में 8.34, क्रिएटिविटी में 6.43 और डिफेंडिंग में 5.14 प्वाइंट्स मिले हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर किलियन एम्बाप्पे और चौथे स्थान पर विनीसियस जूनियर हैं।
  • सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में काफी पीछे 79वें स्थान पर हैं।

कौन हैं डेनिज उंडाव?

29 वर्षीय डेनिज उंडाव जर्मनी के स्टार स्ट्राइकर हैं और क्लब फुटबॉल में वीएफबी स्टुटगार्ट (VfB Stuttgart) के लिए खेलते हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने कई मुकाबलों में सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर उतरकर भी शानदार प्रदर्शन किया। अब तक वो 3 गोल कर चुके हैं और 2 गोल में असिस्ट भी दे चुके हैं। उनकी ऐसी ही परफॉर्मेंस की वजह से फीफा की पावर रैंकिंग में उन्हें पहला स्थान मिला है। अब नॉकआउट मुकाबलों में फुटबॉल फैंस की नजर मेसी, एम्बाप्पे, विनीसियस जूनियर, डेनिज उंडाव और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन अपनी टीम को विश्व कप जीताने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. FIFA World Cup 2026 में सबसे ज्यादा गोल किसने किए हैं?

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने ग्रुप स्टेज में 3 मैचों में 6 गोल किए हैं और वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

2. FIFA Power Rankings में पहला स्थान किस खिलाड़ी का है?

जर्मनी के स्ट्राइकर डेनिज उंडाव फीफा की ताजा पावर रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं।

3. फीफा पावर रैंकिंग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो किस स्थान पर हैं?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पावर रैंकिंग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो 79वें स्थान पर हैं।