WWE में 2025 की 4 बड़ी कंट्रोवर्सी, इन्हें देख फैंस को लगा था जोर का झटका!
2025 में WWE के चार विवादों ने फैंस को बांट दिया, जिसमें ट्रिपल एच की बुकिंग से लेकर ट्रैविस स्कॉट की भूमिका तक शामिल है।
14

Image Credit : Getty
क्रिएटिव चीफ बनाम फैंस का गुस्सा
2025 में ट्रिपल एच की बुकिंग की आलोचना हुई क्योंकि उन्होंने फैंस की राय को नजरअंदाज किया। जे उसो के टाइटल रन का बचाव और जॉन सीना के विदाई मैच जैसे फैसलों से फैंस नाराज हुए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
Image Credit : Getty
आर-ट्रुथ का अचानक जाना और लौटना
कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर आर-ट्रुथ ने WWE छोड़ दिया। फैंस ने उनकी वापसी की मांग की। उन्होंने रॉन किलिंग्स के नाम से वापसी की, पर जल्द ही पुराने कॉमेडी रोल में लौट आए, जिससे फैंस निराश हुए।
34
Image Credit : Getty
लेसनर की विवादित वापसी
समरस्लैम 2025 में ब्रॉक लेसनर की वापसी विवादित रही। जेनिल ग्रांट मुकदमे में नाम आने के बाद उनकी वापसी पर सवाल उठे। उन्होंने कोडी रोड्स के चैंपियन बनने के बाद जॉन सीना पर हमला किया।
44
Image Credit : our own
ट्रैविस स्कॉट की विवादित भूमिका
रैपर ट्रैविस स्कॉट के WWE में आने से फैंस हैरान थे। उन्होंने कोडी रोड्स को थप्पड़ मारा और रेसलमेनिया 41 में दखल दिया। द रॉक की जगह उनकी एंट्री से दर्शक बंट गए और यह विवादित रहा।
Latest Videos