भारतीय हैमर थ्रोअर रचना कुमारी पर 12 साल का बैन लगा दिया गया है। रचना पर डोप टेस्ट में फेल होने पर ये प्रतिबंध लगाया गया है।  

खेल समाचार। भारतीय हैमर थ्रोअर रचना कुमारी पर एक बार फिर बैन लगा दिया गया है। इस बार रचना पर 12 साल का बैन लगाया है। रचना कुमारी डोप टेस्ट में फेल पाई गई हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) की ओर से ये प्रतिबंध लगाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रचना का डोप टेस्ट के लिए टूर्नामेंट से अलग नमूने लिए गए थे। जांच के दौरान नमूने में स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल, मेटांडिएनोन, डीहाइड्रोक्लोरोमिथाइलटेस्टोस्टेरोन (डीएचसीएमटी) और क्लेनब्यूटेरोल पाया गया था। रचना के खिलाफ एआईयू ने 12 साल लंबा प्रतिबंध इसलिए भी लगाया है क्योंकि वह कई डोप टेस्ट में फेल हुई हैं।

24 नवंबर 2023 से लगा बैन लागू
एथलीट रचना कुमारी पर 24 नवंबर 2023 से 12 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में रचना के 24 सितंबर 2023 के बाद के परिणाम अमान्य माने जाएंगे। इस दौरान यदि रचना ने कोई भी उपलब्धि हासिल की है जैसे कोई अवॉर्ड, पदक, अंक प्राइज या अपीयरेंस मनी, तो ये सब अमान्य हो जाएगी।

पढ़ें कौन है केन्या के 24 साल के मैराथन रिकॉर्ड होल्डर केल्विन किप्टन, जिनकी कार एक्सीडेंट में हुई मौत

2015 में भी लगा था प्रतिबंध
एआईयू ने फरवरी 2015 में भी रचना को डोप टेस्ट के लिए गए नमूने में मेटेनोलोन पाया था। तब रचना पर 18 मार्च 2015 से से 17 मार्च 2019 तक क 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

2023 एशियन गेम्स में रही थीं शामिल
रचना कुमारी 2023 में चीन में हुए एशियन गेम्स मे शामिल रही थीं। महिलाओं के गोलाफेंक प्रतियोगिता में 58.13 मीटर के साथ वह 9वें स्थान पर रही थीं।