सार
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। भारत ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
खेल डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टी20I (India Bangladesh 2nd T20I) मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
IND V/s BAN 2nd T20I अपडेट्स
- 10 बॉल पर 8 रन बनाकर सूर्य कुमार यादव आउट हो गए हैं। रिंकू सिंह 5वें नंबर पर आए हैं। स्कोर 6 ओवर में 45 रन, 3 विकेट गिरे।
- चौथे नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। 5 ओवर में स्कोर 36 रन 2 विकेट।
- सूर्य कुमार यादव तीसरे नंबर पर आए हैं। भारत ने तीसरे ओवर में 8 रन बनाए और एक विकेट खो दिया। अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए।
- संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने आए। पहले ओवर में 15 रन बने। दूसरे ओवर के आखिरी बॉल पर संजू सैमसन आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंद पर 10 रन बनाए।
मयंक यादव के वर्कलोड पर है चर्चा
सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में मयंक के वर्कलोड को मैनेज करने की जरूरत पर जोर दिया था। 2007 में भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी उनकी बात का समर्थन किया है। आरपी सिंह ने कहा, “लोग वर्कलोड के बारे में बहुत बात करते हैं कि उन्हें कम गेंदबाजी करनी चाहिए, लेकिन मेरी राय है कि जिम (सत्र) कम होना चाहिए। तेज गति महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उनके कौशल में सुधार होना चाहिए। इसके लिए रोडमैप होना चाहिए। उन्हें एनसीए और अन्य बीसीसीआई कोचों की मदद से खुद ही यह काम करना होगा।”