इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि जिम्नास्ट दीपा करमाकर (Dipa Karmakar) को 21 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन 10 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेगा। प्रतिबंधित पदार्थ हिजेनामाइन मिलने के चलते यह कार्रवाई की गई है।

नई दिल्ली। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने प्रतिबंधित पदार्थ लेने के चलते जिम्नास्ट दीपा करमाकर (Gymnast Dipa Karmakar) पर 21 महीने का बैन लगा दिया है। टेस्ट रिपोर्ट में इस बात का पता चला था कि दीपा ने प्रतिबंधित पदार्थ हिजेनामाइन लिया था। शुक्रवार को आईटीए ने पुष्टि की कि दीपा करमाकर को 21 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनका निलंबन 10 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 अक्टूबर 2021 को एक आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन कंट्रोल के दायरे में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी जिमनास्टिक (FIG) की ओर से दीपा का सैंपल कलेक्ट किया गया था। इसकी जांच की गई तो उसे हाइजेनामाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया। इसे वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने प्रतिबंधित लिस्ट में रखा है।

भारत की टॉप जिम्नास्ट हैं दीपा
बता दें कि त्रिपुरा की दीपा भारत की टॉप जिम्नास्ट हैं। वह 2016 के रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं थी। 2018 में उन्होंने तुर्की के मर्सिन में एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप की वाल्ट कॉम्पटिशन में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली जिम्नास्ट बनीं थीं।

यह भी पढ़ें- महिला t20 वर्ल्ड कप 2023 का फुल शेड्यूल, जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

इंजरी से भी जूझ रही हैं दीपा
दीपा कर्माकर 2021 से ही संस्पेंशन झेल रही हैं। इस बीच दीपा कई तरह की इंजरी से भी जूझ रही हैं। 2017 में उनकी सर्जरी भी हुई थी। उन्होंने 2019 में अपना लास्ट वर्ल्ड कप खेला था। इंजरी की वजह से दीपा 2019 के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं।

यह भी पढ़ें- महेन्द्र सिंह धोनी का ये वाला LOOK देखा क्या, पुलिस वर्दी में फैंस को किया हैरान