- Home
- Sports
- Other Sports
- Virat Kohli vs Lionel Messi: क्या विराट कोहली संपत्ति के मामले में लियोनेल मेसी से आगे हैं?
Virat Kohli vs Lionel Messi: क्या विराट कोहली संपत्ति के मामले में लियोनेल मेसी से आगे हैं?
Lionel Messi vs Virat Kohli: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस समय गोट इंडिया दौरे पर हैं, जिसके चलते उनके चर्चे काफी ज्यादा हो रहे हैं। लेकिन, विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाते हैं। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने खेल के महारथी हैं।

लियोनेल मेसी का भारत दौरा
14 साल के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत के दौरे पर आए हैं। बीते 13 दिसंबर को उन्होंने कोलकाता एयरपोर्ट पर कदम रखा, जिसके बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। वह तीन दिन इंडिया में ही रहेंगे और इस दौरान हैदराबाद मुंबई और दिल्ली जाएंगे।
विराट कोहली का क्रिकेट में जलवा
दूसरी और मॉडर्न क्रिकेट के बादशाह कहे जाने वाले विराट कोहली भी काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मुकाबले में लाजवाब बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से लगातार दो शतक निकले इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है।
मेसी की पॉपुलैरिटी
38 वर्षीय फुटबॉलर लियोनेल मेसी की पापुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। देश और दुनिया में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। कोने-कोने में उनके समर्थक भरे पड़े हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्होंने फुटबॉल में अपना जादू चलाया है और एक से बढ़कर एक बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं।
विराट कोहली की पॉपुलैरिटी
विराट कोहली भी क्रिकेट के अलावा बड़ी दुनिया में भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। उन्हें केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में क्रिकेट प्रेमी प्यार करते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 274 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इस आंकड़े से अंदाजा लगा सकते हैं, कि वह किस लेवल के खिलाड़ी हैं।
लियोनेल मेसी नेटवर्थ
रिपोर्ट के अनुसार उनकी अनुमानित नेटवर्थ 850 मिलियन डॉलर (करीब 7,700 करोड़ रुपए) है। उनकी कमाई के कई बड़े-बड़े साधन हैं। फुटबॉल मैच की फीस से लेकर कई बड़े-बड़े कंपनियों के साथ स्पॉन्सरशिप से उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। वह एडीडास जैसे बड़े ब्रांड के साथ लाइफटाइम डील कर रखे हैं।
विराट कोहली नेटवर्थ
वहीं, विराट कोहली की नेटवर्थ पर नजर डालें, तो साल 2025 में 1050 करोड़ है। यह करीब 127 मिलियन डॉलर है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट है। वह बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ स्पॉन्सरशिप करते हैं, जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है।