दुबई में जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। प्रतियोगिता में  भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम कर लिए हैं।    

स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई में आयोजित जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन कर दिया है। यहां महिला खिलाड़ियों समेत पुरुष वर्ग में भारत को मेडल प्राप्त हुए हैं। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल एसोसिशियन की ओर से भी बधाई दी जा रही है। भारत को मिले मेडल में गोल्ड भी शामिल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3000 मीटर स्टीपल चेज में दो गोल्ड

एकता प्रदीप डे ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपल चेज़ स्पर्धा में 10:31.92 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता है। जबकि रणवीर कुमार सिंह ने पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपल चेज़ स्पर्धा में 9:22.67 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

अनुराग और सिद्धार्थ को मिले शॉट पुट में मेडल
विदेशी धरती पर देश का नाम रोशन करने वालों में अनुराग सिंह कलेर ने पुरुष शॉट पुट में 19.23 मीटर में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वहीं सिद्धार्थ चौधरी ने पुरुष शॉट पुट में 1902 मीटर रेंज में कांस्य पदक हासिल किया है। विदेशी धरती पर पदक हासिल कर खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। 

Scroll to load tweet…

पढ़ें RCB और SRH के आईपीएल मैच ने रचा नया इतिहास, रनों के साथ रिकॉर्ड की बरसात

आरती ने 10000 मीटर रेस वॉक में जीता ब्रॉन्ज
आरती ने महिला वर्ग की 10000 मीटर रेस वॉक में 47:45.33 सेकेंड के समय के साथ प्रतियोगिता में जीत हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। दुबई में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ आरती ने अगस्त 2024 में लीमा पेरू में आयोजित होने वाली अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया।

Scroll to load tweet…

अमानत में डिस्क्स थ्रो में जीता सिल्वर 
दुबई में एशियाई अंडर-20 मीट में सुबह के सत्र में आयोजित डिस्क्स थ्रो प्रतियोगिता में भारत की खिलाड़ी अमानत कंबोज भी चमकी। महिलाओं के डिस्क्स थ्रो में अमानत ने सिल्डल मेडल हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन हुआ है।

Scroll to load tweet…