Krunal Pandya IPL Trophy Winner : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के पीछे आखिर कौन निकला सबसे बड़ा गेमचेंजर? 11 साल में 5 ट्रॉफी... क्या इस खिलाड़ी के पास है जीत का कोई सीक्रेट? क्या RCB को मिल गया अपना सबसे बड़ा लकी चार्म? हर टीम में जाते ही बदल जाती है किस्मत! आखिर कौन है ये IPL स्टार?

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 1 जून (ANI): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने सोमवार को अपना पांचवां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब जीतने के बाद अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने इस उपलब्धि को "अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक" बताया।इस जीत के साथ ही क्रुणाल IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। यह उनका पांचवां IPL खिताब और RCB के साथ यह उनका लगातार दूसरा टाइटल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुणाल पंड्या RCB के लकी चार्म

बता दें कि सोशल मीडिया पर क्रुणाल पंड्या यूजर लकी चार्म बोल रहे हैं। क्योंकि जब से आरसीबी ने उनको खरीदा वह लगातार ट्रॉफी जीत रहे हैं। हालांकि यह भी सच है कि आरसीबी को बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जिताने में क्रुणाल पंड्या का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ₹5.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

मुंबई इंडियंस को भी तीन ट्रॉफी जिता जुके हैं कुणाल

बता दें कि कुणाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के साथ तीन IPL खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने मुंबईके लिए खेलते हुए 2017, 2019 और 2020 में तीन बार खिताब जीता इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ जुड़े 2025 और 2026 में लगातार दो बार खिताब जीता। हालांकि 3 साल (2022–2024) लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी खेले, लेकिन वह टीम कोई खिताब नहीं जीती।

"क्रिकेट में मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन

बेंगलुरु के इस ऑलराउंडर ने 2026 सीज़न में अपनी टीम के खिताब बचाने में भी महत्वपूर्ण रोल अदा किया। पंड्या ने कहा, "क्रिकेट में मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन हमेशा से ट्रॉफियां जीतना रहा है, क्योंकि चैंपियनशिप उठाने जैसा एहसास कुछ और नहीं होता. व्यक्तिगत प्रदर्शन और मैच जीतने से खुशी मिलती है, लेकिन एक टूर्नामेंट जीतना वाकई कुछ खास होता है।

क्रुणाल पंड्या बोले मैं 78बज्यशाली रहा हूं

क्रुणाल पंड्या ने कहा, "मैंने अपने पूरे करियर में हमेशा टीम की सफलता की कल्पना की है और मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मैं ऐसी टीमों का हिस्सा बना जो कामयाब हुईं। ग्यारह साल में पांचवीं IPL ट्रॉफी जीतना अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक है, मैं इस सफर और मुझे मिले मौकों के लिए आभारी हूं."


Scroll to load tweet…