Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा देश के सबसे चर्चित एथलीट माने जाते हैं। पेरिस ओलंपिक में 2024 में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं। डाइट को स्ट्रिक्टली फॉलो करते हैं। 

Neeraj Chopra fitness diet: भारत के पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा विश्व पॉपुलर हैं। वो देश के ही नहीं, बल्कि विदेशों के पसंदीदा एथलीटों में से एक हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। भाला फेंक में अपने लाजवाब प्रदर्शन से देश का नाम रौशन करने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज अपनी दमदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वो अपने आप को फिट रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देसी खाने के शौकीन हैं नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा को देसी खाने का काफी ज्यादा शौक है। वो चूरमा से लेकर पानीपुरी, गुलाब जामुन के साथ आईसक्रीम के अलावा खीर भी खाना पसंद करते हैं। हालांकि, फिटनेस के चलते वो इन सभी चीजों को चीट मील की तरह ही खाते हैं। वो भी तब, जब उन्हें किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं लेना रहता है। इसी बीच आइए हम आपको बताते हैं, कि नीरज ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में क्या खाते है...

नीरज चोपड़ा नाश्ते में क्या खाते हैं?

नीरज चोपड़ा सुबह अपने नाश्ते में ब्रेड, ओट्स, दही, 3 से 4 अंडे (सफेद पार्ट) और फल खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा वो नारियल पानी, जूस या फिर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं।

नीरज चोपड़ा लंच में क्या खाते हैं?

वहीं, लंच की बात करें तो नीरज चोपड़ा को दोपहर में दही, चावल, दाल, हरी सब्जियां, ग्रिल्ड चिकन और सलाद खाना पसंद करते हैं। इन सभी चीजों को खाने से उन्हें भरपूर प्रोटीन मिलता है। यह उनकी फिटनेस का यह बहुत बड़ा राज है।

और पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने गोल्डन स्पाइक में भी जीता गोल्ड, 4 दिन में 2 जीत

नीरज चोपड़ा डिनर में क्या खाते हैं?

नीरज चोपड़ा जब डिनर में खाने जाते हैं, तो वो फल, सब्जियां, सलाद और प्रोटीन युक्त खाने का सेवन करते हैं। इसके अलावा रात में सोने से पहले दूध, खजूर और कभी-कभी गुड़ का सेवन करते हैं।

नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग में क्या खाते हैं?

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जब ट्रेनिंग के लिए जाते हैं तो वो ज्यादातर केले, जूस और नारियल पानी का सेवन करते हैं। यह उनकी बॉडी को एनर्जी प्रदान करता है। ट्रेनिंग के 15 से 20 मिनट के अंदर प्रोटीन शेक पीते हैं।

और पढ़ें- वर्ल्ड रैंकिंग में फिर चमके नीरज चोपड़ा, पाकिस्तान के अरशद नदीम को मिला ये स्थान