पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे 'सोने के समान' बताया।

स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा जा रहा है। रजत और सिल्वर मेडल्स भारत के नाम आ चुके हैं। हॉकी में भी भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इसके लिए देश भर से टीम के बधाइयां आ रही हैं। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने भी टीम की जीत पर उन्हें बधाई और ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सद्गुरु ने ट्वीट कर कही ये बात
पेरिस ओलंपिक में भारत ने हॉकी में ब्रॉन्ज जीतकर भारतीयों को जश्न मनाने का मौका दे दिया है। हॉकी में भारत के पदक जीतने पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने ट्वीट कर कहा, यह देखना अद्भुत है कि जादूगर ध्यानचंद से लेकर सरपंच साब हरमनप्रीत के समय तक भारतीय हॉकी ने एक बार फिर ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ी। श्रीजेश को उचित विदाई। राष्ट्र इस कांस्य को सोने के रूप में महत्व देता है। सभी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। 

पढ़ें ओलंपिक में जीत के हीरो बने हॉकी के हरमनप्रीत, कितनी है 'सरपंच' साहब की संपत्ति

स्पेन को हराकर पदक पर किया कब्जा
भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार दो बार मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। भारत की जीत पर हरियाणा से पंजाब तक जश्न में डूब गया। ओलंपिक में यह भारत का 13वां मेडल है।

हरमनप्रीत सिंह ने दागे दोनों गोल
मैच में हरमन प्रीत सिंह जीत के हीरो रहे। भारत की ओर से स्पेन के खिलाफ कुल दो गोल दागे गए थे। खास बात ये है कि दोनों ही गोल स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह ने ही किए थे। उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम को ब्रॉन्ज दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Scroll to load tweet…