पेरिस ओलंपिक को लेकर हमास के आतंकी ने चेतावनी जारी की है। आतंकी ने ओलंपिक में खून की नदियां बहाने की चेतावनी दी है। आतंकी ने धमकी भरा एक वीडियो भी शेयर किया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क। आगामी 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक शुरू होने वाला है लेकिन उससे पहले ही उसपर आतंकी हमले का खतरा मंडराने लगा है। पेरिस ओलंपिक को लेकर हमास के आतंकियों ने चेतावनी दी है कि पेरिस में खून की नदियां बहेंगी। इससे पेरिस ओलंपिक एडमिनिस्ट्रेशन भी सकते में आ गया है। हालांकि इंटेलिजेंस की टीम इस पर कार्य कर रही है। हमास आतंकी ने धमकी भरा एक वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगलवार को जारी किया गया वीडियो
हमास के आतंकी का ये वीडियो मंगलवार को जारी किया गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 आने वाली 26 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह प्रतियोगिता 11 अगस्त तक चलेगी। खास बात ये है कि इस ओलंपिक में इजरायल भी भाग लेगा। हमास के आतंकी के वीडियो में नकाबपोश व्यक्ति फ्रांस और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को धमकी देता है कि फिलिस्तीन के साथ अराजकता के बीच 'जियोनिस शासन' का पक्ष लेने के लिए उन्हें अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

पढ़ें J&K: सेना ने नाकाम किया सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला, एक जवान घायल, सर्च जारी

पेरिस में खून की नदियां बहने की चेतावनी 
वीडियो में आतंकी गहरे रंग के कपड़े पहने हुए है और छाती पर फिलिस्तीनी झंडा लपेटे हुए हैं। आतंकी कह रहा है कि पेरिस में 'खून की नदियाँ बहेंगी', यह एक बड़े हमले की ओर इशारा करता है। वीडियो का अंत उस व्यक्ति के साथ होता है जिसके हाथ में नकली कटा हुआ सिर है। कुछ लोगों का अनुमान है कि वीडियो हमास से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसे समूह से जोड़ने का कोई स्पष्ट सबूत नहीं है।

Scroll to load tweet…