पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीतकर इतिहास रचा है। खिलाड़ियों के अदम्य साहस और समर्पण से भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है।

खेल समाचार। भारतीय खिलाड़ियों ने पेरिस में चल रहे पैरालंपिक प्रतियोगिता 2024 में कमाल का परफॉरमेंस दिखाया है। सच ही कहा जाता है कि इरादे बुलंद हो तो मुश्किलें भी पीछे हट जाती हैं। भारत के इतिहास में अब तक पैरालंपिक में इतना बेहतरीन प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। हाल ही में हुए ओलंपिक से ज्यादा बेहतरीन रही भारत के लिए ये पैरालंपिक प्रतियोगिता। इंडिया ने कुल 20 पदक हासिल करके रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। भारत के प्रदर्शन से पूरा देश उत्साहित है। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दिन में ही 6 मेडल भारत की झोली में डाल दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही दिन में जीत लिए 6 मेडल
पैरालंपिक खेलों के हिसाब से भारत के लिए मंगलवार को दिन खास रहा। इस दिन खिलाड़ियों ने एक ही दिन में 6 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड तो पैराशटलर नितेश ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। योगेश कथुनिया ने डिस्क थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सुहास यथिराज ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थुलासिमथी मुरुगेसन और मनीषा रामदास ने महिला बैडमिंटन में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते। तीरंदाजी में शीतल देवी और राकेश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। 

पढ़ें पैरालंपिक में भारत पक्का करेगा 2 और मेडल? सुहास के निशाने पर टोक्यो का बदला!

टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत के खिलाड़ियों ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीतकर टोक्यो पैरालंपिक 2021 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टोक्यों में खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते थे। पेरिस पैरालंपिक में भारत के नाम 20 पदकों में 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई
पेरिस पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है। पीएम ने खिलाड़ियों से फोन पर भी बात की और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।