Rohit Sharma Viral Video: रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के बाद टीम बस से उतरते समय फिसल गए। रोहित को गिरता देख विराट कोहली काफी परेशान नजर आए, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Rohit Sharma Viral Video: भारतीय ओपनर रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद बस से फिसल गए। यह दिग्गज खिलाड़ी मैच के बाद टीम होटल लौटते वक्त बस की सीढ़ियों से फिसल कर नीचे गिर पड़ा।

वायरल वीडियो में रोहित शर्मा बस से उतरते समय फिसलते हुए दिख रहे हैं। इसके तुरंत बाद वहां मौजूद सपोर्ट स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें सहारा देकर उठाते हैं। बाकी खिलाड़ी जहां जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं विराट कोहली रोहित को गिरता देख काफी टेंशन में आ गए। वीडियो देखें..

Scroll to load tweet…

रोहित शर्मा को गनीमत रही कि कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, बीसीसीआई या खुद रोहित ने चोट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। 39 साल के रोहित शर्मा दो महीने के ब्रेक के बाद वनडे क्रिकेट में वापस लौटे हैं।

टीम इंडिया ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। शुभमन गिल और विराट कोहली ने मैच में शानदार शतक लगाए। तीन मैचों की सीरीज का अगला मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।