- Home
- Sports
- Other Sports
- स्मृति मंधाना vs सानिया मिर्जा: संपत्ति के मामले में कौन-किसपर भारी? देखें नेटवर्थ
स्मृति मंधाना vs सानिया मिर्जा: संपत्ति के मामले में कौन-किसपर भारी? देखें नेटवर्थ
Smriti Mandhana vs Sania Mirza: टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा दोनों विश्व में फेमस हैं। खेल के मैदान पर दोनों ने अपना डंका बजाया है। सानिया और स्मृति बाहरी दुनिया में भी काफी चर्चित हैं।

स्मृति मंधाना
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने खेल से पूरे विश्व क्रिकेट में देश का नाम रौशन किया है। टेस्ट, वनडे और टी20i में उनका प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है। हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया को पहला आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब जितवाया।
सानिया मिर्जा
वहीं, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी स्मृति मंधाना से कुछ कम नहीं हैं। भले ही उन्होंने खेल से संन्यास ले लिया, लेकिन उनके द्वारा विश्व में छोड़ा गया छाप फैंस को आज भी याद है। दुनिया के अलग-अलग कोने में जाकर अपना देश का नाम रौशन किया है।
स्मृति मंधाना की खूबसूरती
मैदान पर स्मृति मंधाना जितना बल्ले से प्रदर्शन से कहर ढाती हैं, उससे ज्यादा वो अपनी ख़ूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी स्टाइल, अंदाज और स्माइल लाखों फैंस को अपना दीवाना बना लेता है। देश और दुनिया में उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है। हर जगह उनके समर्थक हैं।
सानिया भी नहीं हैं कम
खूबसूरती के मामले में टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी स्मृति मंधाना से कुछ कम नहीं हैं। उनकी अदा और अंदाज के आगे लाखों फैंस दीवाने बने रहते हैं। मैदान से संन्यास लेने के बाद भी सानिया की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। उनकी स्टाइल के आगे हीरोइन मात खा जाती हैं।
स्मृति मंधाना की संपत्ति
रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 में स्मृति मंधाना के पास 32 से 34 करोड़ रुपए की नेटवर्थ है। उनकी कमाई का सबसे मुख्य जरिया बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (ग्रेड ए), WPL (RCB से 3.4 करोड़ सैलरी) और कई ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। यहां से वो काफी कमाई करती हैं।
सानिया मिर्जा की संपत्ति
वहीं सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति देखें, तो रिपोर्ट के अनुसार उनकी 216 करोड़ रुपए (26 मिलियन डॉलर) नेटवर्थ है। उनकी सलाना इनकम 25 करोड़ रुपए है। कमाई का मुख्य साधन ब्रांड एंडोर्समेंट, टेनिस एकेडमी और रियल एस्टेट है। वह बड़े-बड़े ब्रांड के लिए विज्ञापन करती हैं।