FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही अमेरिका की वीजा पॉलिसी को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब सोमालिया के एक रेफरी, उमर अब्दुलकादिर आर्तान, को अमेरिका में घुसने की इजाजत नहीं मिली, जिससे वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

FIFA World Cup 2026 Updates: सोमालिया के रेफरी उमर अब्दुलकादिर आर्तान को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली है, इसलिए वो इस बार के वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ये खबर खुद FIFA ने कन्फर्म की है। हैरानी की बात ये है कि जिस रेफरी को काबिलियत के दम पर वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था, अब FIFA उसके साथ खड़ा नहीं दिख रहा। FIFA ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर आर्तान को एंट्री देने के लिए कोई दबाव भी नहीं बनाया और चुपचाप अमेरिका का फैसला मान लिया। इस घटना के बाद FIFA की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों नहीं मिली एंट्री?

अमेरिका के कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (US Customs and Border Protection) विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, 'यह व्यक्ति इस्तांबुल से फ्लाइट लेकर मियामी पहुंचा था। इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान उसकी अतिरिक्त जांच की गई। यह जांच तब की जाती है जब किसी के बारे में जानकारी वेरिफाई करनी हो या यह तय करना हो कि उसे अमेरिका में घुसने दिया जाए या नहीं। जांच के बाद तय हुआ कि वर्ल्ड कप के यह रेफरी 'अस्वीकार्य' (inadmissible) हैं। उन्हें 'स्वास्थ्य कारणों' से अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई।'

सोमालिया के नागरिकों पर पाबंदी

ट्रंप प्रशासन ने जिन 39 देशों के नागरिकों को वीजा देने पर पाबंदी लगाई है, उस लिस्ट में सोमालिया भी शामिल है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि आर्तान को अमेरिका में घुसने नहीं दिया गया। हालांकि, अमेरिकी कस्टम विभाग ने इस पर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन आर्तान के सोमाली नागरिक होने से वजह साफ समझ आती है। यहीं पर FIFA की भूमिका सवालों के घेरे में है। वीजा या एंट्री के मुद्दे पर FIFA को अमेरिकी सरकार से बात करनी चाहिए थी, लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया।