यूगांडा की ओलंपियन धावक रेबेका चेप्टेगी की हत्या, ब्वायफ्रेंड ने जलाकर मार डाला। रेबेका के एक्स ब्वायफ्रेंड ने उसे जलाकर मार डाला। रेबेका ने पेरिस ओलंपिक में हुई मैराथन प्रतियोगिता में युगांडा का प्रतिनिधित्व किया था। 

स्पोर्ट्स डेस्क। युगांडा की ओलंपिक मैराथन धावक रेबेका चेप्टेगी की हत्या की खबर सामने आई है। रेबेका के एक्स बॉयफ्रेंड ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। युगांडा की ओलंपिक समिति ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। केन्या के एंडेबेस स्थित उनके घर पर हुए हमले में चेप्टेगी 80 प्रतिशत जल गई थी। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। वह एंडेबेस में ही रहकर प्रशिक्षण भी लेती थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में छिपकर आरोपी ने किया हमला
अधिकारियों के मुताबिक रेबेका का एक्स ब्वायफ्रेंड डिक्सन नदीमा मारांगच उसके घर में जाकर छिप गया था। इल दौरान रेबेका अपने बच्चों के साथ चर्च में थी। जब वह चर्च से लौटी तो घर में घुसते ही मारगंच ने उसपर हमला कर दिया। धाविका जमीन पर गिर गई तो उसे पीटने लगा और फिर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। इस दौरान चीखती चिल्लाती रही और फिर कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर गई। रेबेका का अपने पुराने ब्वायफ्रेंड से किसी बात को लेकर पुराना विवाद था।

रेबेका की चीख सुन पड़ोसी पहुंचे
रेबेका की चीख सुनकर आसपास से पड़ोसी दौड़कर पहुंच गए। किसी तरह आग बुझाकर रेबेका को मोई टीचिंग एंड रेफरल हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया गया। मारगंच भी इस दौरान थो़ड़ा झुलस गया था। रेबेका को आसीयू में रखा गया था जहां उसकी हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों के मुताबिक वह 80 फीसदी तक जल चुकी थी। कुछ देर जिंदगी से संघर्ष के बाद उसने दम तोड़ दिया।

पेरिस ओलंपिक में किया था युगांडा का प्रतिनिधित्व
रेबेका बेहतरीन एथलीट थी। उन्होंने पेरिस ओलंपिक की मैराथन प्रतियोगिता में युगांडा का प्रतिनिधित्व किया था। केन्या-युगांडा सीमा पर ट्रांस-नोजिया क्षेत्र में उनका अपना घर था। यहीं पर वह अपने एथलेटिक करियर के लिए प्रशिक्षण लेती थीं।

Scroll to load tweet…