रेसलिंग की दुनिया में द ग्रेट खली ने खूब नाम कमाया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक बड़े योद्धाओं को रिंग में हराया है। लेकिन, एक समय उनकी ताकत एक युवा खिलाड़ी की जान का कारण बन गई। 

Sports Desk: द ग्रेट खली को सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में लोग जानते हैं। रेसलिंग की दुनिया में उन्होंने अपने ताकत का प्रदर्शन करके पूरे विश्व में नाम कमाया है। उन्होंने कई बड़े योद्धाओं को रिंग के अंदर धूल चटा दिए। एक से बढ़कर एक धुरंधर फाइटर भी खली के आगे नतमस्तक हो जाते थे। एक बार जब वो फाइट के लिए रिंग में एंट्री करते थे, तब दर्शकों के शोर से माहौल रंगीन हो जाता है। लेकिन, क्या आप यह जानते हैं, कि देश और दुनिया में नाम कमाने वाले खली के साथ बड़ी घटना भी हुई थी? उनकी ताकत एक युवा रेसलर की मौत का कारण भी बनी थी। आईए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, रेसलिंग की दुनिया में आने से पहले हरेक रेसलर को स्पेशल ट्रेनिंग की आवश्यकता पड़ती है। ब्रायन ओंग नाम के युवा रेसलर ने भी कुछ ऐसा ही सपना देखा था। वो WWE में जाना चाहता था। लेकिन, उन्हें इस बात का थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि शुरुआत ही उनकी अंत बन जाएगी। साल 2001 में ब्रायन और खली एक साथ रिंग में ट्रेनिंग कर रहे थे। उस समय युवा खिलाड़ी का उम्र काफी कम था। रिंग में ट्रेनिंग के दौरान खली ने ओंग को 2 बार घुमाया। जब खली ने उस खिलाड़ी को घुमाने के बाद छोड़ा तो उनका सर सीधे मैट पर जाकर लग गया, जिसके बाद वो बेहोश हो गए।

दर्दनाक घटना के बाद दुखी हुए थे खली

ब्रायन के बेहोश होने के बाद तुरंत मेडिकल की टीम वहां पर पहुंच गई। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद खली को बहुत ज्यादा दुख हुआ था। इसके बाद WWE ने एक्शन लेते हुए खली से उनका कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया।

खली के ऊपर लगाया गया था भारी जुर्माना

द ग्रेट खली और ब्रायन ओंग के बीच ट्रेनिंग के समय की जब जांच की गई, तब उसपर जांच की गई। बाद में रिपोर्ट के बाद यह खुलासा हुआ कि यह जानबूझकर नहीं, बल्कि यह एक एक्सीडेंट था। कोर्ट ने इस मामले में एक्शन लेते हुए खली के ऊपर 13 लाख रुपए के जुर्माने का आरोप लगाया था। खली को इस घटना के बाद कुछ दिनों तक रेसलिंग की दुनिया से बाहर रहना पड़ सकता था। इस समय वो फिलहाल पंजाब के जालंधर में खुद की रेसलिंग कंपनी चलाते हैं।