महाराष्ट्र के नागपुर की दिव्या देशमुख ने महिला शतरंज विश्व कप 2025 जीता है। वह 19 साल की उम्र में भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं हैं।

Womens Chess World Cup 2025: महाराष्ट्र के नागपुर की 19 साल की दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित FIDE महिला विश्व कप 2025 जीत लिया है। वह ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनीं हैं। इससे पहले भारतीय शतरंज की दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने ग्रैंडमास्टर खिताब जीता था। यह खिताब दिव्या से पहले कोनेरू हम्पी, आर. वैशाली और हरिका द्रोणावल्ली ने जीता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिव्या देशमुख की 'ग्रैंडमास्टर' उपलब्धि कैसे अलग है?

आमतौर पर, शतरंज खिलाड़ी तीन ग्रैंडमास्टर मानदंड और 2500 या उससे अधिक की FIDE रेटिंग हासिल करके 'ग्रैंडमास्टर' का खिताब हासिल करते हैं। दिव्या देशमुख का इस खिताब को हासिल करने का तरीका अलग है। उन्होंने FIDE महिला विश्व कप सहित टॉप लेवल प्रतियोगिताएं जीती हैं। दिव्या और हम्पी के बीच फिडे महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। 19 साल की दिव्या का सामना अनुभवी हम्पी से था। वह भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर हैं और उनसे दोगुनी उम्र की हैं।

Scroll to load tweet…

कोनेरू हम्पी बनाम दिव्या देशमुख

सोमवार को दिव्या देशमुख की जीत शनिवार और रविवार को खेले गए दो क्लासिकल मुकाबलों के ड्रॉ होने के बाद हुई। दो क्लासिकल गेम ड्रॉ होने के बाद, टाईब्रेकर का पहला सेट निर्णायक साबित हुआ, जिससे हम्पी ने अपना संयम खो दिया। विश्व कप और महिला विश्व चैंपियनशिप को छोड़कर, हम्पी ने दुनिया भर में सब कुछ जीता है।

905 है दिव्या देशमुख की विश्व रैंकिंग

दिव्या देशमुख का जन्म 9 दिसंबर 2005 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। Chess.com के अनुसार उनकी विश्व रैंकिंग 905 है। इससे पहले दिव्या ने 2022 महिला शतरंज चैंपियन, 2023 एशियाई महिला चैंपियन और 2024 अंडर-20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता था।