MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • 5 साल की उम्र में पोलियो, गरीबी में बीता बचपन... जानिए कौन हैं भारत के हीरो झंडू कुमार

5 साल की उम्र में पोलियो, गरीबी में बीता बचपन... जानिए कौन हैं भारत के हीरो झंडू कुमार

Para powerlifter Jhandu Kumar: 5 साल की उम्र में पोलियो, आर्थिक तंगी और संघर्षों के बावजूद झंडू कुमार ने हार नहीं मानी। जानिए बिहार के इस पैरा पावरलिफ्टर ने कैसे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 25 2026, 07:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल
Image Credit : Instagram

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में 130.9 प्वाइंट्स हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। उनके इस पदक के साथ ही भारत का मेडल खाता भी खुल गया। आइए जानते हैं संघर्ष से सफलता तक का उनका प्रेरणादायक सफर।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कौन हैं झंडू कुमार?
Image Credit : Instagram

कौन हैं झंडू कुमार?

झंडू कुमार भारत के उभरते हुए 28 वर्षीय पैरा पावरलिफ्टर हैं। वह बिहार के नालंदा जिले के हरनौत के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक किसान और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में हुआ। बचपन से ही आर्थिक तंगी और शारीरिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों का साथ नहीं छोड़ा।

और पढे़ं- CWG 2026: पैरा पावरलिफ्टिंग में झांडू कुमार ने जीता कांस्य पदक

35
5 साल की उम्र में पोलियो ने बदली जिंदगी
Image Credit : Instagram

5 साल की उम्र में पोलियो ने बदली जिंदगी

महज 5 साल की उम्र में झंडू कुमार पोलियो से प्रभावित हो गए, जिससे उनके पैरों पर असर पड़ा। इसके बाद उन्हें दिव्यांगता के साथ जीवन जीना पड़ा। हालांकि, उन्होंने अपनी कमजोरी को कभी अपनी पहचान नहीं बनने दिया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने खेल के प्रति अपना जुनून बनाए रखा। शुरुआत में पैरों की पावर बढ़ाने के लिए उन्होंने जिम जाना शुरू किया।

45
कभी सब्जियां बेचीं, तो कभी चलाया ई-रिक्शा
Image Credit : Instagram

कभी सब्जियां बेचीं, तो कभी चलाया ई-रिक्शा

झंडू कुमार का सफर बेहद संघर्षों से भरा रहा। आर्थिक तंगी के कारण खेल का खर्च उठाना उनके परिवार के लिए आसान नहीं था। कई बार ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा। घर की जिम्मेदारियां निभाने के लिए उन्होंने सब्जियां बेचीं और ई-रिक्शा भी चलाया। सीमित संसाधनों और मुश्किल हालात के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है।

55
झंडू कुमार की प्रमुख उपलब्धियां
Image Credit : Instagram

झंडू कुमार की प्रमुख उपलब्धियां

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025: 72 किलोग्राम वर्ग में 206 किलोग्राम वजन उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया
  • वर्ल्ड पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप 2025: ब्रॉन्ज मेडल
  • एशिया-ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप: - ब्रॉन्ज मेडल

वर्ल्ड पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025: छठा स्थान

झंडू कुमार की कहानी इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गरीबी, शारीरिक चुनौतियां और कठिन परिस्थितियां भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं।

झंडू कुमार को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. झंडू कुमार कौन हैं?

झंडू कुमार बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले भारतीय पैरा पावरलिफ्टर हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

2. झंडू कुमार को पोलियो कब हुआ था?

उन्हें 5 साल की उम्र में पोलियो हुआ था, जिससे उनके पैरों पर असर पड़ा।

3. झंडू कुमार ने संघर्ष के दौरान क्या-क्या काम किए?

आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने सब्जियां बेचीं और ई-रिक्शा चलाकर अपने खेल का खर्च उठाया।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
राष्ट्रमंडल खेल: कोच ने बताया, गोल्ड की बजाय कांस्य क्यों जीता भारत
Recommended image2
CWG 2026: पैरा पावरलिफ्टिंग में झांडू कुमार ने जीता कांस्य पदक
Recommended image3
लेब्रोन जेम्स अपने करियर के आखिरी दौर के लिए फिलाडेल्फिया 76ers में शामिल
Recommended image4
जापान को वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने के लिए आक्रामक फुटबॉल की जरूरत: कप्तान
Recommended image5
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: राष्ट्रपति ने कहा- एथलीट देश का गौरव बढ़ाएंगे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved