- Home
- Sports
- Other Sports
- कौन हैं विंबलडन चैंपियन जैनिक सिनर की गर्लफ्रेंड? जानें लैला हसानोविक के बारे में?
कौन हैं विंबलडन चैंपियन जैनिक सिनर की गर्लफ्रेंड? जानें लैला हसानोविक के बारे में?
Jannik Sinner Girlfriend: इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद एक बार फिर उनकी गर्लफ्रेंड लैला हसानोविक चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कौन है लैला हसानोविक..

कौन हैं जैनिक सिनर की गर्लफ्रेंड लैला हसानोविक?
लैला हसानोविक डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की रहने वाली हैं। वह एक सफल मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी एंटरप्रेन्योर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जहां वह अपने मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स, ट्रैवल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
और पढे़ं- विंबलडन पहुंचे क्रिकेट के सितारे, सूट बूट में छाए सूर्यवंशी, गुरु युवराज के साथ दिखे अभिषेक शर्मा

कैसे शुरू हुई थी जैनिक सिनर और लैला की लव स्टोरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिश्ते की चर्चा पिछले साल शुरू हुई थी। उस समय जैनिक सिनर ने अपने फोन के वॉलपेपर पर लैला की तस्वीर लगाई थी, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आईं। कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया।
जीत का श्रेय गर्लफ्रेंड को भी देते हैं सिनर
जैनिक सिनर कई मौकों पर अपनी गर्लफ्रेंड के सपोर्ट का जिक्र कर चुके हैं। वियना ओपन जीतने के बाद उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और लैला को खास तौर पर धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके करीबियों का सपोर्ट उनके लिए बेहद मायने रखता है। उस दौरान कैमरा स्टैंड में बैठी लैला पर भी गया था, जो सिनर की जीत का जश्न मनाती नजर आई थीं।
मॉडलिंग के साथ खुद का ब्यूटी ब्रांड भी चलाती हैं लैला
मॉडलिंग के अलावा लैला अपना ब्यूटी ब्रांड भी चलाती हैं, जो स्किनकेयर और टैनिंग प्रोडक्ट्स पर बेस्ड है। उनके ब्रांड का उद्देश्य लोगों में नेचुरल ब्यूटी और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। लैला का मानना है कि नेचुरल ग्लो किसी भी व्यक्ति के कॉफिडेंस को बढ़ा सकता है।
हर बड़े टूर्नामेंट में सिनर को सपोर्ट करती हैं लैला
लैला हसानोविक पिछले कुछ समय से लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में जैनिक सिनर का समर्थन करती नजर आई हैं। वह एटीपी फाइनल्स 2025, मोंटे कार्लो मास्टर्स, रोम ओपन और विंबलडन 2026 में स्टैंड से सिनर का हौसला बढ़ाती दिखीं। विंबलडन जीतने के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लैला सिर्फ जैनिक सिनर की गर्लफ्रेंड ही नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक और मजबूत सपोर्ट सिस्टम भी हैं।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. लैला हसानोविक कौन हैं?
लैला हसानोविक डेनमार्क की मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी एंटरप्रेन्योर हैं।
2. जैनिक सिनर और लैला की लव स्टोरी कब शुरू हुई?
दोनों के रिश्ते की चर्चा पिछले साल शुरू हुई थी, जब सिनर ने अपने फोन के वॉलपेपर पर लैला की तस्वीर लगाई थी।
3. क्या लैला हसानोविक जैनिक सिनर के मैच देखने जाती हैं?
हां, वह एटीपी फाइनल्स, रोम ओपन, मोंटे कार्लो मास्टर्स और विंबलडन जैसे बड़े टूर्नामेंट में सिनर को सपोर्ट करती नजर आई हैं।