कैनसस सिटी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। एक लड़की ने स्टेडियम में ही अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। ये पूरा मोमेंट स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप F के एक मैच में ट्यूनीशिया और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने थीं। ये मैच मिसौरी के कैनसस सिटी स्टेडियम में हो रहा था। 26 जून को हुए इस मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठी एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज कर दिया, जिसका वीडियो अब दुनिया भर में वायरल हो रहा है। ये प्रपोजल स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया, जिससे वहां मौजूद हजारों दर्शक इस खास पल के गवाह बने। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की घुटनों पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड को अंगूठी देती है। उसका बॉयफ्रेंड पहले तो चौंक जाता है, लेकिन फिर मुस्कुराकर प्रपोजल स्वीकार कर लेता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल प्रपोजल पर फैंस का रिएक्शन

ये देखते ही आस-पास बैठे फैंस ने तालियां और सीटियां बजाकर कपल को बधाई दी। कई लोगों ने इस प्रपोजल को यादगार बताया और कहा कि ये मैच के रोमांच से भी बढ़कर था।

Scroll to load tweet…

ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट्स किए, जैसे- 'हिम्मत वाला प्रपोजल', 'इतने लोगों के सामने लड़का मना भी नहीं कर सकता था' और 'वर्ल्ड कप वाले प्रपोजल की बात ही कुछ और है'।

मैच का क्या नतीजा रहा?

भले ही इस प्रपोजल ने सारी सुर्खियां बटोर लीं, लेकिन मैच में नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ डच टीम ने ग्रुप F में 7 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रहते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ये प्रपोजल इस टूर्नामेंट के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया है, जहां खेल के मैदान पर पूरी दुनिया के सामने एक पर्सनल सेलिब्रेशन देखने को मिला।