गिल, जायसवाल या अभिषेक...2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में किसका चला सिक्का?
Year Ender 2025: साल की समाप्ति होने में अब चंद दिन रह गए हैं। इस वर्ष क्रिकेट के मैदान पर एक से बढ़कर एक अद्भुत कारनामे देखने को मिले। अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहे। तीनों ने 2025 में धमाल मचाया।

साल 2025 की समाप्ति
साल 2025 खत्म होने वाला है। इस साल कई अद्भुत कारनामे क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां अभिषेक शर्मा ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से पूरे विश्व क्रिकेट को चौंका दिया, तो वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भी अपना परचम लहराया है।
ZEN G का पूरे साल जलवा
तीनों जेन जी क्रिकेटरों ने क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरा। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया। अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में धुआंधार बल्लेबाजी की। उसके अलावा शुभमन गिल ने टेस्ट और वनडे का कप्तान बनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
तीनों में किसका रहा जलवा?
इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा में से किसने सबसे ज्यादा जलवा बिखेरा। अभिषेक सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गदर मचा रहे हैं। यशस्वी का टेस्ट में जगह पक्की हो चुकी है, जबकि गिल टेस्ट और वनडे दोनों में कमाल कर रहे हैं। आइए तीनों के आंकड़े देखते हैं।
अभिषेक शर्मा का 2025 कैसा रहा?
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे पहले 5 टी20i इनिंग में 55.80 की औसत और 219.69 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए, जिसमें एक शतक (54 गेंदे 135) शामिल था। एशिया कप 2025 में 7 इनिंग में 44.86 की औसत और 200.00 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों में 163 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्ले से 4 इनिंग में 103 रन निकले। ये सभी टी20i इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े हैं। कुल मिलाकर 21 पारियों में 859 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल का 2025 कैसा रहा?
इंग्लैंड के खिलाफ 1 ODi में 15 और 10 टेस्ट इनिंग में 41.10 की औसत से 411 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट इंग्लैंड में खेला गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट इनिंग में 73.00 की औसत से 219 रन बनाए, जिसमें 1 शतक निकला। उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे इनिंग में 78.00 की औसत और 89.14 की स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए। तीसरे ODi में 116* रनों की पारी खेली थी। कुल मिलाकर 13 टेस्ट इनिंग में 419 और 4 वनडे पारियों में 171 रन बनाए। वो अभिषेक से पीछे हैं।
शुभमन गिल का साल 2025 कैसा रहा?
इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे इनिंग में 86.33 की औसत और 103.60 की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए, जिसमें एक शतकीय पारी रही। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 5 पारियों में 188 रन निकले। इंग्लैंड दौरे पर 10 टेस्ट इनिंग में 75.40 की औसत से 754 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल है। एशिया कप 2025 में 7 इनिंग में 127 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट इनिंग में 192, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टी20i इनिंग में 132 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 में 32 रन बनाए। कुल मिलाकर 8 ODI पारियों में 447, 13 टेस्ट इनिंग में 946 और 15 टी20i में 291 रन आए। तीनों फॉर्मेट में 1684 रन बनाए।