अपरहण के तीन महीने बाद युवती की बरामदगी हुई। कोर्ट में युवती को पेशी के लिए भी ले जाया गया। अगले दिन मेडिकल के लिए लड़की को थाने में रोका गया। पर लड़की फिर थाने से ही लापता हो गई।

बगहा। बिहार पुलिस की लापरवाही की चर्चा ए आम है। जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक युवती के अपरहण की शिकायत परिजनो ने पुलिस से की थी। तीन महीने बाद उसकी बरामदगी हुई। कोर्ट में युवती को पेशी के लिए भी ले जाया गया। अगले दिन मेडिकल के लिए लड़की को थाने में रोका गया। पर लड़की फिर थाने से ही लापता हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की को थाने में न पाकर पुलिस वालों के होश उड़े

सुबह जब मेडिकल कराने का समय हुआ तो लड़की को थाने में न पाकर पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गएं। उधर परिजनों की परेशानी बढ गयी है। वह फिर न्याय पाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। ये केस बगहा पुलिस की लापरवाही की मिसाल बन गया है। इस घटना से समझा जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में पुलिस किस तरह अपनी डयूटी निभाती है, कितनी चौकस रहती है। हैरानी की बात यह है कि लड़की रात में कैसे गायब हुई, इसकी जानकारी किसी पुलिस​कर्मी को नहीं है।

बगहा जिले के सेमरा थाने की घटना

यह बगहा जिले के सेमरा थाने की घटना है। तीन महीने पहले परिजनों ने थाने में लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी। सेमरा थाने में यह अपराध संख्या 160/22 के रूप में दर्ज हुआ। पुलिस ने तीन महीने बाद लड़की को बरामद किया था।

पुलिस ने भी की पुष्टि

पुलिस जांच के मुताबिक लड़की नाबालिग है और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस युवती की मेडिकल जांच के लिए थाने लेकर गयी थी। उसी रात युवती थाने से गायब हो गयी। सेमरा थानाध्यक्ष ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने युवती के मेडिकल परीक्षण के आदेश दिए थे। पर लड़की रात में ही थाने से गायब हो गयी। उसकी अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है।