Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिज़ल्ट जल्द आने वाला है। बीएसईबी के चेयरमैन ने संभावित डेट का ऐलान किया है और कहा है कि 10वीं के परीक्षा परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी किए जा सकते हैं।

Bihar Board 10th Result: बीएसईबी (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2025 का परीक्षाफल मंगलवार, 25 मार्च 2025 को जारी कर दिया है। अब छात्रों को 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। इस संदर्भ में बीएसईबी के चेयरमैन ने संभावित डेट का ऐलान किया है और कहा है कि 10वीं के परीक्षा परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी किए जा सकते हैं। छात्रों को रिजल्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 या 31 मार्च को घोषित हो सकता है बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड के चेयरमैन और आईएएस अधिकारी आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। बोर्ड पूरी कोशिश कर रहा है कि परिणाम 31 मार्च 2025 तक घोषित कर दिया जाए। आगे उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड का प्रयास रहेगा कि 30 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाए, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो सका तो 31 मार्च तक 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Whatsapp स्टेटस पर मौत की भविष्यवाणी? MBA छात्र ने जो लिखा उसे पढ़कर चौंक जाएंगे!

2024 में इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा, छात्र अन्य माध्यमों से भी अपने अंक जांच सकेंगे। पिछले साल, 2024 में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किया गया था। इस बार भी छात्रों को परीक्षा परिणाम की घोषणा का इंतजार है।