बिहार में बीते मात्र 4 दिनों में दो पुल गिर गए, जो वाकई में काफी शर्मनाक है। पहला पुल 18 जून को अररिया जिले सिकटी प्रखंड में बकरा नदी पर गिरा, जो उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गई।

Bihar Bridge collapse history: बिहार का इतिहास अपने स्वर्णिम उपलब्धियों की वजह से जाना जाता है। जहां मगध की धरती पर चाणक्य से लेकर अशोका का जन्म हुआ। इस मगध की धरती पर महात्मा बुद्ध जैसे महान शख्स को ज्ञान की प्राप्ति हुई। इस पवित्र धरती पर नालंदा विश्वविद्यालय की छाप मौजूद है, जहां से पूरी दुनिया ने ज्ञान हासिल की। हालांकि, इन सब के बावजूद आज बिहार की स्थिति ऐसी हो गई है कि जिसकी वजह से इसकी गिनती देश के सबसे पिछड़े राज्यों में की जाती है। इन सब के पीछे एक चीज जिम्मेदार है और वो है भ्रष्टाचार। इस भ्रष्टाचार रूपी जहर ने पूरे सिस्टम को खोखला कर दिया है। इसका जीता-जागता सबूत बीते कई सालों से देखने को मिल रहा है, जब राज्य के अलग-अलग जिलों कस्बों में भ्रष्टाचारियों के बनाए गए पुल ताश के पत्तों की तरह ढह जा रहे हैं।

बिहार में बीते मात्र 4 दिनों में दो पुल गिर गए, जो वाकई में काफी शर्मनाक है। पहला पुल 18 जून को अररिया जिले सिकटी प्रखंड में बकरा नदी पर गिरा, जो उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गई। इसके बाद कल शनिवार (21 जून) को सिवान के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच गंडक नहर पर गिर गया। हालांकि, ये पुल 30 साल पुरानी थी, लेकिन पुल का निर्माण इस मकसद से किया जाता है कि वो कम से कम 100 साल तक टिके।

बिहार में बीते कई सालों में गिरे पुल

  • सुल्तानगंज: सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी गंगा घाट पर 4 जून 2023 को निर्माणाधीन पुल का पिलर नंबर 10, 11 और 12 नदी में बह गए थे। हालांकि, इसमें किसी की मौत नहीं हुई थी।
  • सारण: बिहार के सारण जिले में 19 मार्च 2023 को एक पुल गिर गया था। पुल अंग्रेजों के जमाने का था। बाढ़ की वजह से पुल जर्जर हो गया था और कई जगहों पर दरारें हो गई थी।
  • दरभंगा और बिहटा: पटना के बिहटा में सरमेरा में 19 फरवरी 2023 को फोर लेन पुर गिर गया था। बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान में कमला बलान नदी के सबोहल घाट पर ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से पुल गिर गया था।
  • पूर्णिया-कटिहार: पूर्णिया में 15 मई 2023 को एक बड़ा हादसा हुआ था। एक पुल का एक बॉक्स ढलाई के दौरान गिर गया था। कटिहार जिले में भी जुलाई 2022 में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था और पुल गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए थे।
  • नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में 18 नवंबर 2022 को एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था। 1 की मौत हो गई थी।
  • सहरसा: बिहार के सहरसा में 9 जून 2022 को एक पुल गिरने से कई मजदूर घायल हो गए। बख्तियारपुर के कंडुमेर गांव में पुल गिरने से कई लोग दब गए थे।
  • फतुहा: पटना के फतुहा में 20 मई 2022 को अधिर बारिश के कारण एक पुल गिर गया था. यह पुल 1984 में बना था। वहीं, 30 अप्रैल 2022 को भागलपुर-खगड़िया में एक सड़क पुल गिर गया था।

देश में 10 सालों में पुल गिरने वाले आंकड़े

देशभर में बीते 10 साल में पुल गिरने से 226 मौतें हो चुकी है।

साल पुल गिरे मौत

2013 45 53

2014 16 12

2015 22 24

2016 19 47

2017 10 10

2018 17 34

2019 23 26

2020 9 10

2021 8 5

2022 5 5

ये भी पढ़ें: कौन हैं पूर्व इसरो प्रमुख डॉ के राधाकृष्णन, पता करेंगे NTA की गड़बड़ी, बताएंगे कैसे लीक नहीं होंगे पेपर